Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Guna

अब रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, बमौरी के युवाओं को यहीं मिलेगा कौशल और अवसर – केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया14.74 करोड़ की लागत से निर्मित आईटीआई भवन एवं 2.39 करोड़ के विद्युत केंद्र का केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने किया लोकार्पण

By Mohan Sharma
June 27, 2026 2 Min Read
0

गुना केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को बमौरी विधानसभा क्षेत्र के तिलवाड़ा में 14.74 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 6 ट्रेड आईटीआई मुख्य भवन, छात्रावास एवं आवास का तथा एमएसडी योजना अंतर्गत 2.39 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 33/11 केवी नवीन विद्युत उपकेंद्र, धानवाड़ी का लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रदेश के तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार मंत्री डॉ. गौतम टेटवाल भी उपस्थित रहे।क्षेत्र का विकास हमारी प्राथमिकता है – केन्द्रीय मंत्री श्री सिंधियाकार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि आस्था, विकास, प्रगति और अन्नदाता से जुड़ाव उनकी रग-रग में बसता है और इसी भावना से वे क्षेत्र की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि तिलवाड़ा में आईटीआई की स्थापना उनका सपना था, जो आज साकार हुआ है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्षों में क्षेत्र के प्रत्येक गांव तक सडक़ और विद्युत सुविधाएं पहुंचाने का कार्य किया गया है। धानवाड़ी में बने नए विद्युत उपकेंद्र से लगभग 25 गांवों को बेहतर बिजली आपूर्ति मिलेगी, जिससे सिंचाई, पेयजल, शिक्षा और रोजगार के नए अवसर विकसित होंगे।अब रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगाकेन्द्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने कहा कि आईटीआई में संचालित छह ट्रेड क्षेत्र के युवाओं के हुनर को राष्ट्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का माध्यम बनेंगे। पहले युवाओं को तकनीकी शिक्षा और रोजगार के लिए अन्य जिलों अथवा राज्यों का रुख करना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें अपने क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार और आपके हमारे सामूहिक प्रयासों से क्षेत्र का विकास निरंतर सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जब तक उन्हें जनता का आशीर्वाद मिलता रहेगा, क्षेत्र की प्रगति और विकास के लिए वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे।कार्यक्रम के अंत में श्री सिंधिया ने कहा कि आज का दिन सभी के लिए शुभ और मंगलमय है। उन्होंने मां निहाल देवी तथा इंद्र देवता का स्मरण करते हुए क्षेत्रवासियों को दोनों विकास कार्यों की सौगात पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह सिकरवार, जिला पंचायत अध्यक्ष अरविन्द्र धाकड़, पूर्व मंत्री महेन्द्र सिंह सिसौदिया, सांसद प्रतिनिधि हरिसिंह यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, पुलिस अधीक्षक हितिका वासल एवं अन्य अधिकारी एवं आमजन उपस्थित थे।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

माननीय केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने गुना से नई बीना–गुना-रुठियाई मेमू ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Next

परीक्षा प्रणाली पर सवाल, छात्रों के बीच पहुंचे जयवर्धन सिंह

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER