कसरावद जय स्तंभ चौराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का पुतला दहन किया

। रिपोर्टर नवीन रायली कसरावदप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं उनके परिवार पर झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगाने पर भाजपा द्वारा शुक्रवार को नगर के विजय स्तंभ चौक पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी का पुतला दहन किया। शुक्रवार दोपहर को भाजपा कार्यकताओं ने जीतू पटवारी का पुतले को लेकर जीतू पटवारी मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए विजय स्तंभ चौराहे पर आकर पुतला दहन किया। पुतला दहन को लेकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेंद्र यादव ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में हो रहे विकास से कांग्रेस घबरा गई है। प्रयागराज में विश्व के सफलतम महाकुंभ आयोजन के बाद प्रदेश के उज्जैन में लगने वाले कुंभ की ऐतिहासिक तैयारियों को लेकर कांग्रेस में बौखलाहट है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में तीर्थ स्थलों के कायाकल्प से सनातन का झंडा बुलंद हो रहा है। जिसे कांग्रेस पचा नहीं पा रही हैं। इससे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जमीन खरीदी के झूठे आरोप लगाकर सस्ती राजनीति कर रही है। झूठे आरोपों को लेकर हमने जीतू पटवारी का पुतला दहन किया। इस अवसर पर भाजपा नेता हेमन्त सोनी, ताराचंद यादव, शंकर कुशवाह, संजय पटवा, अवधेश पवार, राजेश वराडिया, जीतू जिराती, संदीप कुशवाह, मोहन वर्मा, शरद सराफ, ठाकुर हेमेंद्र सिंह दरबार, बिहारी यादव, यशवंत कर्मा, सुधीर सराफ, प्रणय दुबे, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकता उपस्थित थे।