Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Guna

पैर से पत्थर बंधे युवक का शव कुएं में मिला:गुना के कुंभराज में दो जगह दो शव मिले, घर में मृत मिला 12 साल का बच्चा

By Mohan Sharma
June 27, 2026 2 Min Read
0

गुना जिले के कुंभराज क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार को दो शव मिलने से सनसनी फैल गई* *एक मामले में 12 वर्षीय बालक अपने घर में मृत मिला, जबकि दूसरे मामले में एक युवक का शव कुएं में मिला-युवक के पैर रस्सी से बंधे थे और उसके शरीर से पत्थर भी बंधा हुआ था। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है**कुएं में मिला युवक का शव**पहला मामला कुंभराज क्षेत्र के रामनगर लोधा गांव का है। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने एक कुएं में शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया*।*मृतक की पहचान रामदयाल लोधा (45) पुत्र रामप्रसाद लोधा के रूप में हुई है। वह बुधवार शाम से लापता था और आखिरी बार उसी शाम देखा गया था। उसके कपड़े और जूते कुएं की सीढ़ियों पर रखे मिले। वहीं उसके पैर रस्सी से बंधे थे और तौलिये की सहायता से एक पत्थर उसके शरीर से बंधा हुआ था*।*घर में मिला 12 वर्षीय बच्चे का शव**दूसरा मामला कुंभराज कस्बे की गीता कॉलोनी का है। यहां 12 वर्षीय बालक अपने पिता के साथ रहता था। उसकी मां दो साल पहले पति को छोड़कर चली गई थी और उसने पति के खिलाफ प्रताड़ित करने का मामला भी दर्ज कराया है**पिता के अनुसार, बच्चा पिछले कुछ दिनों से बीमार था। गुरुवार को उसका इलाज कुंभराज अस्पताल में कराया गया, जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी। पिता बेटे को घर लेकर आए, जहां वह कमरे में सो गया। इसके बाद पिता किसी काम से बाहर चले गए। लौटने पर उन्होंने देखा कि बेटे के शरीर में कोई हलचल नहीं थी। वह तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया*

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

आजीविका मिशन में 3.74 करोड़ की गड़बड़ी पर FIR:हितग्राहियों की जगह निजी खातों में भेजे गए करोड़ों रुपये; काउंटेंट समेत तीन पर केस

Next

आउटसोर्स की नीति के चलते लीक हुआ नीट का पर्चा कांग्रेस चला रही है देशभर में छात्रों की गूंज अभियान 9 अगस्त को होगा समापन जयवर्धन सिंह का बड़ा आरोप

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER