मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया

रमाकांत मोरे बुरहानपुर जिले के ग्राम इच्छापुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला बुरहानपुर के अध्यक्ष प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती विधी सक्सेना के निर्देशानुसार एवं सचिव न्यायाधीश श्री प्रेमदीप सांकला महोदय के मार्गदर्शन में पैरालीगल वालंटियर मोहन पवार व पुनम ठाकुर द्वारा आज ग्राम पंचायत इच्छापुर में मां इच्छादेवी गेट पर मादक पदार्थों के दुरुपयोग और तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। मोहन पवार ने बताया कि यह प्रतिवर्ष से 26 जून को मनाया जाता है इसे विश्व ड्रग्स दिवस के रूप में भी जाना जाता है । जिसका उद्देश्य नशीली दावों की लत और अवैध व्यापार से मुक्त समाज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। दुनिया भर में नशीली दवाओं के सेवन से होने वाले शारीरिक और मानसिक दुष्प्रभाव के प्रति जागरूकता बढ़ाना व नशीली दवाओं का उपयोग करने वाले लोगों के साथ सहानुभुती और सम्मान पुर्वक व्यवहार करना व साक्ष्य आधारित पुनर्वास सेवाएं प्रदान करना है।इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता दिपक उदलकर,सभी ग्रामीण उपस्थित रहे।