Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Guna

संपत्ति संबंधी अपराधों में गुना पुलिस की तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही गुना बायपास पर दंपत्ति से मंगलसूत्र लूट का 24 घंटे के भीतर खुलासा केंट थाना पुलिस ने एक आरोपी गिरफ्तार कर लूटा गया मंगलसूत्र व एक देशी कट्टा बरामद, फरार आरोपी की तलाश जारी

By Mohan Sharma
June 27, 2026 3 Min Read
0

महिला चिकत्सक से मंगलसूत्र लूट मामले में भी पुलिस को थी आरोपी की तलाश* गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों पर निरंतर सतर्क, प्रभावी एवं सख्त कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं प्रभारी सीएसपी गुना श्री आनंद राय के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और विशेष टीम द्वारा दंपत्ति से मंगलसूत्र लूट का महज 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया मंगलसूत्र तथा वारदात में प्रयुक्त 315 बोर अवैध देशी कट्टा भी बरामद किया है । उल्लेखनीय है कि फरियादी प्रेमनारायण अहिरवार (उम्र 38 वर्ष), निवासी ग्राम बेलका थाना विजयपुर, हाल निवासी द्वारकाधीश कॉलोनी गुना ने केंट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 25 जून 2026 को वह अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था । गुना बायपास पर द्वारकाधीश कॉलोनी की ओर मुड़ते ही मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक लिया । एक आरोपी ने उसकी पत्नी के गले से मंगलसूत्र छीनने का प्रयास किया । उसके द्वारा इसका विरोध करने पर दूसरे आरोपी ने देशी कट्टा निकालकर उसपर तान दिया, जिसके बाद दोनों आरोपी मंगलसूत्र लूटकर मौके से फरार हो गए। जिसकी रिपोर्ट पर से केंट थाने में अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 488/26, धारा 309(6) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर तत्काल विवेचना प्रारंभ की । प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा अज्ञात आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं लूटी गई संपत्ति की बरामदगी हेतु केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीम गठित कर सक्रिय की गई । पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहन विश्लेषण किया गया । साथ ही मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान एवं तलाश के व्यापक प्रयास किए गए । पुलिस के सतत प्रयासों एवं तकनीकी विश्लेषण के आधार पर शीघ्र ही लूट की उक्त घटना कारित करने वाले दोंनो आरोपियों की पहचान सुनिश्चित कर जिनकी सरगर्मी से तलाश की गई । जिनकी तलश के क्रम में आज दिनांक 26 जून 2026 को एक आरोपी के सिंगवास तलाब के समीप नर्सरी में होने की मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्पर एवं सुनियोजित कार्यवाही कर आरोपी धीरेन्द्र उर्फ टिड्डा पुत्र आकाश पारदी उम्र 19 साल निवासी ग्राम बीलाखेड़ी थाना धरनावदा हाल पटेलनगर केंट गुना को हिरासत में ले लिया गया एवं उसकी विधिवत तलाशी लेने पर उसकी कमर से 315 बोर देशी कट्टा बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने विधिवत जप्त कर उक्त लूट के संबध में पूछताछ की गई । पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर उक्त लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया । पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गये मंगलसूत्र का पैण्डल व 06 मोती कीमती करीबन 01 लाख रुपये के बरामद किए जाकर आरोपी धीरेन्द्र पारदी को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार किया गया । पुलिस द्वारा प्रकरण में शामिल फरार अन्य आरोपी की भी पहचान कर ली है तथा उसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और जिसे भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा । गौरतलब है कि गिरफ्तार आरोपी धीरेन्द्र पारदी दिनांक 08 जून 2026 को वंदना स्कूल के समीप महिला चिकित्सक से मंगलसूत्र लूट की घटना में भी संलिप्त पाया गया है । उक्त प्रकरण में भी पुलिस द्वारा उसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । गुना पुलिस की इस सक्रिय एवं सफल कार्यवाही में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक कुशलपाल, आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक नवदीप अग्रवाल, आरक्षक संजय जाट, आरक्षक सूर्यभान जाट, आरक्षक मनोज रघुवंशी, आरक्षक अभिनेश रघुवंशी, आरक्षक रवि जाट एवं साइबर सेल से आरक्षक भूपेंद्र खटीक तथा सीसीटीवी कंट्रोल से आरक्षक ओमचरण कुशवाह व महिला आरक्षक सुधा रघुवंशी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है । गुना पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि जिले में लूट, चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा । आमजन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए गुना पुलिस की ओर से ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोर, त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी ।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

मादक पदार्थों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस मनाया

Next

गुना पुलिस का साइबर जागरूकता मिशन ‘सेफ क्लिक-2026’जिलेभर में पुलिस द्वारा जनजागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER