लोकेशन कसरावद की कसरावद”SAFE CLICK-2026″ अभियान के तहत थाना कसरावद पुलिस ने विद्यालय एवं सोशल मीडिया के माध्यम से चलाया सायबर जागरूकता अभियान

। रिपोर्टर नवीन रायली “सतर्क नागरिक ही साइबर अपराधों के विरुद्ध सबसे मजबूत सुरक्षा कवच हैं।”पुलिस मुख्यालय भोपाल, पुलिस महानिरीक्षक इंदौर जोन (ग्रामीण) श्री अनुराग पुलिस अधीक्षक रविन्द्र वर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती शकुंतला रुहल के निर्देशन में संचालित राज्य स्तरीय साइबर जागरूकता अभियान “SAFE CLICK-2026” के अंतर्गत आज दिनांक 25 जून 2026 को थाना कसरावद पुलिस द्वारा साइबर सुरक्षा एवं डिजिटल जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु विशेष जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।अभियान के तहत थाना प्रभारी कसरावद निरीक्षक श्री राजेन्द्र बर्मन एवं थाना कसरावद के समस्त स्टाफ द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों के माध्यम से साइबर सुरक्षा संबंधी संदेश, पोस्टर एवं जागरूकता सामग्री प्रसारित कर थाना क्षेत्र के अधिकाधिक नागरिकों तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंचाया गया तथा उप निरीक्षक अजय भाटिया द्वारा सांदीपनी उत्तर माध्यमिक विद्यालय, कसरावद में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को सायबर अपराधों से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया फ्रॉड, बैंकिंग एवं यूपीआई ठगी,

ओटीपी फ्रॉड तथा साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले नवीन तरीकों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। नागरिकों एवं विद्यार्थियों को बताया गया कि वे इंटरनेट एवं सोशल मीडिया का उपयोग सावधानीपूर्वक करें तथा किसी भी अज्ञात व्यक्ति के साथ अपनी व्यक्तिगत जानकारी, पासवर्ड अथवा ओटीपी साझा न करें। साथ ही संदिग्ध लिंक, फर्जी कॉल एवं लालच देने वाले ऑनलाइन ऑफर्स से सतर्क रहने की सलाह दी गई।कार्यक्रम के दौरान नागरिकों एवं विद्यार्थियों को राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल www.cybercrime.gov.in की जानकारी देते हुए साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराने हेतु प्रेरित किया गया।थाना कसरावद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे स्वयं जागरूक एवं सतर्क रहें, अपने परिवार एवं परिचितों को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करें तथा सुरक्षित एवं सशक्त डिजिटल समाज के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें।