Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Badvani

मोरतलाई में ₹37.40 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन,, जनसैलाब ने किया विधायक श्याम बरड़े का भव्य स्वागत

By Mohan Sharma
June 26, 2026 3 Min Read
0

खेतिया पानसेमल से राजु गायकवाड़ की रिपोर्ट*✍️🖋️

“*हमारा विकास धरातल पर बोलता है, जनता की सेवा ही मेरा संकल्प है।” — विधायक श्री श्याम बरड़े*!खेतिया:-पानसेमल विधानसभा क्षेत्र के जनप्रिय जनसेवक एवं विधायक श्री श्याम जी बरड़े आज ग्राम पंचायत मोरतलाई पहुंचे, जहां ग्रामवासियों, मातृशक्ति एवं युवा साथियों ने उनका जोरदार स्वागत करते हुए पुष्पवर्षा की। स्वागत के पश्चात विशाल रैली के रूप में विधायक श्री बरड़े वरिष्ठजनों एवं ग्रामीणों के साथ कार्यक्रम स्थल एवं भूमिपूजन स्थल पर पहुंचे,

जहां विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ ₹37.40 लाख की लागत से विभिन्न जनहितैषी विकास कार्यों का भूमिपूजन संपन्न हुआ।इस अवसर पर विधायक श्री बरड़े ने ग्राम पंचायत को विद्यालय भवन निर्माण हेतु भूमि दान करने वाले समाजसेवी वरिष्ठ नागरिक श्री साहेबराव जी शिंदे पाटिल का पुष्पहार पहनाकर सम्मान किया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रेरणादायी व्यक्तित्व समाज में सेवा, त्याग एवं समर्पण की भावना को मजबूत करते हैं और नई पीढ़ी के लिए आदर्श बनते हैं।जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक श्री बरड़े ने कहा कि—“जनता जनार्दन के आशीर्वाद से मुझे सेवा का जो अवसर मिला है, उसे मैं एक सच्चे जनसेवक के रूप में निभाने का निरंतर प्रयास कर रहा हूं। विकास ही हमारी पहचान है और विकास ही हमारा संकल्प है।”उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के नेतृत्व में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। आज मध्यप्रदेश विकास, सुशासन एवं जनकल्याण के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान बना रहा है।

“गांव-गांव विकास की गंगा बह रही है, किसानों के खेतों तक समृद्धि पहुंच रही है, मातृशक्ति सशक्त हो रही है और युवाओं के भविष्य को नई दिशा मिल रही है।”विधायक श्री बरड़े ने कहा कि मोरतलाई ग्राम पंचायत में ग्रामीणों की मांग के अनुरूप स्कूल भवन, मंदिर निर्माण, स्मारक, श्मशान घाट एवं सीसी रोड सहित अनेक विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं, जो क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान करते हुए कहा“जल बचाइए, बिजली बचाइए, प्राकृतिक खेती अपनाइए और लोकल फॉर वोकल के संकल्प को अपने जीवन का हिस्सा बनाइए। आने वाली वर्षा ऋतु में पानी की एक-एक बूंद का संरक्षण करना हम सभी का दायित्व है।”अपने संबोधन के अंत में विधायक श्री बरड़े ने भावुक शब्दों में कहा—“मैं केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं हूं, बल्कि क्षेत्र के प्रत्येक परिवार के सुख-दुख में सदैव आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहूंगा।”कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र जी शीतोले, जिला उपाध्यक्ष रामजी सोनवने, मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत महाजन, नारायण जी माली, काशीनाथ अन्ना, नंदू जी चोपड़ा, श्याम जी हरसोला, मंडल महामंत्री प्रकाश जी जोशी, जोराजी चौहान, विनोद जैन, अशोक चोपड़ा, डॉ. निंबाजी पाटीदार, ताराचंद राठौर, मोहन नायक, बीरबल राठौर, रोहिदास जाधव, सुरेश जाधव, प्रेम सिंह पटेल, गोरख जाधव, राजू चौहान, जुगनू भाई, शिवदास जाधव, देवी सिंह भाई, संदीप पाटिल, साहेबराव जी पाटिल, सुनील सोनी, सुरेश महेश्वरी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, किसान एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।“सशक्त गांव – समृद्ध क्षेत्र – उज्ज्वल भविष्य” के संकल्प के साथ आयोजित यह कार्यक्रम क्षेत्र के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय साबित होगा।*

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

कसरावद ,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडलेश्वर में आयोजित हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण, प्रतिभागियों को प्रदान किए गए प्रमाण पत्र

Next

लोकेशन कसरावद की कसरावद”SAFE CLICK-2026″ अभियान के तहत थाना कसरावद पुलिस ने विद्यालय एवं सोशल मीडिया के माध्यम से चलाया सायबर जागरूकता अभियान

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER