Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khargoun

कसरावद ,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडलेश्वर में आयोजित हुआ एक दिवसीय प्रशिक्षण, प्रतिभागियों को प्रदान किए गए प्रमाण पत्र

By Mohan Sharma
June 26, 2026 1 Min Read
0

। रिपोर्टर नवीन रायली राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला न्यायालय मंडलेश्वर द्वारा 24 जून को एडीआर सेंटर भवन में एक दिवसीय पैरा लीगल वॉलिंटियर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिले भर के पैरा लीगल वॉलिंटियर्स ने भाग लेकर विधिक सेवा एवं जनजागरूकता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विधिक सहायता, न्याय तक आमजन की पहुंच, सामाजिक न्याय तथा विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं एवं दायित्वों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम का उद्देश्य पैरा लीगल वॉलिंटियर्स को अधिक प्रभावी ढंग से समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों तक विधिक सहायता पहुंचाने के लिए प्रशिक्षित करना था।प्रशिक्षण पूर्ण होने पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मंडलेश्वर अखिलेश जोशी, न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रीति जैन तथा जिला विधिक सहायता अधिकारी चंद्रेश मंडलोई द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी पैरा लीगल वॉलिंटियर्स को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।नगर के पैरा लीगल वॉलिंटियर देवदत्त एक्कल को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस उपलब्धि पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष नवीन कुमार जोशी, पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष अश्विन कुमार जोशी, बार एसोसिएशन उपाध्यक्ष बृजेश कुमार व्यास तथा समाजसेवी अजय मंडलोई ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

मोहर्रम कि नौवीं तारीख में इमाम हुसैन कि याद में छकतला में निकले ताजिये

Next

मोरतलाई में ₹37.40 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन,, जनसैलाब ने किया विधायक श्याम बरड़े का भव्य स्वागत

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER