मोहर्रम कि नौवीं तारीख में इमाम हुसैन कि याद में छकतला में निकले ताजिये

, SJ न्यूज़ mp से आलीराजपुर जिला ब्यूरो मोहसिन मंसूरी की खबर।*आलीराजपुर (छकतला)- मुहर्रम इस्लामी कैलेंडर का पहला महीना है. यह वर्ष के चार पवित्र महीनों में से एक है इसे रमजान के बाद दूसरा सबसे पवित्र महीना माना जाता है. मुहर्रम के दसवें दिन को आशूरा के नाम से जाना जाता है. मुहर्रम की नौवीं तारीख, जिसे शब-ए-आशूर के नाम से जाना जाता है, इमाम हुसैन की शहादत की याद में मातम और जुलूस निकाले गए। छकतला के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर विशेष रूप से जुलूस निकाले गए, जुलूस के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय पुलिस और प्रशासन द्वारा विशेष प्रबंध किए गए। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने, एवं किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे।