Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Khargoun

कसरावद पुलिस, मत्स्य विभाग और ग्रामीणों (किसान) की मुस्तैदी से प्रतिबंधित अवधि में मछली पकड़ने वालों पर बड़ी कार्यवाही

By Mohan Sharma
June 25, 2026 2 Min Read
0

। रिपोर्टर नवीन रायली · नर्मदा नदी में अवैध रुप से मछली पकड़ते कुल 06 आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने में मिली सफलता। · आरोपियों के कब्जे से कुल 02 नाव, 08 जाल एवं प्लास्टिक के क्रेट व थर्माकोल के क्रेट सहित अन्य मछली पकड़ने की सामग्री को मौके पर किया जप्त।सभी आरोपियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश नदीय मत्स्योद्योग नियम 1972 की धारा 3(2) एवं मध्य प्रदेश मत्स्य क्षेत्र (संशोधन) अधिनियम 1981 की धारा 05 के तहत मामला दर्ज।वर्तमान समय में दिनांक 16.06.26 से दिनांक 15.08.26 तक जिला कलेक्टर (मत्स्य) जिला खरगोन के आदेश एवं मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले की समस्त नदियों एवं जलाशयों में बंद ऋतु (क्लोज सीजन) के दौरान मत्स्याखेट, मत्स्य विक्रय एवं परिवहन पूर्णतः प्रतिबंधित किया गया है। जिसकी अधिसूचना जिला कलेक्टर खरगोन के द्वारा जारी की गई थी। इस आदेश के प्रभावी पालन हेतु पुलिस थाना कसरावद, मत्स्य उद्योग विभाग और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से एक बड़ी संयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।कार्यवाही की विवरण – दिनांक 23/06/2026 को प्राप्त ग्रामीणों (किसानों) की सूचना के आधार पर पुलिस थाना कसरावद के थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन, सहायक संचालक मत्स्योद्योग विभाग के मत्स्य निरीक्षक श्री नयन बाहिले एवं ग्राम ढालखेड़ा के सजग किसानों के सहयोग से ग्राम ढालखेड़ा (जालपुरा) स्थित नर्मदा नदी घाट के पास दबिश दी गई। मौके पर जिला कलेक्टर खरगोन के प्रतिबंधात्मक आदेशों का उल्लंघन कर अवैध रूप से मछली पकड़ते हुए कुल 06 आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया। जिनके कब्जे से कुल 02 नाव, 08 जाल एवं प्लास्टिक के क्रेट व थर्माकोल के क्रेट सहित अन्य मछली पकड़ने की सामग्री को पंचानो के समक्ष मौके पर जप्त कर सभी आरोपियों के विरुद्ध मध्य प्रदेश नदीय मत्स्योद्योग नियम 1972 की धारा 3(2) एवं मध्य प्रदेश मत्स्य क्षेत्र (संशोधन) अधिनियम 1981 की धारा 05 के तहत मामला दर्ज किया गया।आरोपियों के नाम व पता1. कैलाश पिता गणपत अमजेरे, उम्र 45 वर्ष, जाति- कहार निवासी मांडव जिला धार2. राजू पिता मुन्नालाल अमजेरे, उम्र 30 वर्ष, जाति- कहार (नाव मालिक/चालक) निवासी मांडव जिला धार3. सुनील पिता राजू साल्वे, उम्र 30 वर्ष, जाति- कहार निवासी मांडव जिला धार4. राम उर्फ रामू पिता राधेश्याम मारू, उम्र 27 वर्ष, जाति- कहार (नाव मालिक/चालक) निवासी मांडव जिला धार5. उमेश पिता सुखराम पटेल, उम्र 26 वर्ष, जाति- कहार निवासी मांडव जिला धार6. दिलीप पिता कैलाश चौहान, उम्र 32 वर्ष, जाति- कहार निवासी मांडव जिला धारसराहनीय कार्य – इस संपूर्ण त्वरित कार्रवाई में कसरावद थाना प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र बर्मन बालसमंद चौकी प्रभारी शत्रुघ्न देशमुख, महेंद्र ठाकुर एवं थाने के बल, मत्स्य निरीक्षक श्री नयन बाहिले, एवं ढालखेड़ा के ग्रामीणों (किसानों) की सजगता व सहयोग की सराहनीय भूमिका रही।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

कसरावद की एसडीएम अनिल जैन ने किसानों की समस्याओं को लेकर किसान संघ, एनवीडीए, कृषि, विद्युत विभाग के साथ एक बैठक आयोजित की

Next

भाजपा कार्यकर्ता की पीड़ा देख आगे आए विधायक सेना महेश पटेल,आदिवासी विकास परिषद प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल ₹50 हजार की सहायता देकर पेश की मानवता की मिसाल

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER