कसरावद की एसडीएम अनिल जैन ने किसानों की समस्याओं को लेकर किसान संघ, एनवीडीए, कृषि, विद्युत विभाग के साथ एक बैठक आयोजित की

।। रिपोर्टर नवीन रायली आज दिनांक 24 6 2025 को किसान संघ के पदाधिकारी एवं एनवीडीए के अधिकारी कृषि विभाग के अधिकारी विद्युत मंडल के अधिकारियों के साथ एसडीएम अनिल जैन ने बैठक आयोजित की गई, बैठक में किसान संघ केपदाधिकारीयो ने किसानों की विभिन्न समस्याओं के बारे मे अनुविभागीय अधिकारी को जानकारी देकर उन्हें हल करने की मांग की, बैठक में खरीफ फसल के लिए खाद की समुचित व्यवस्था एवं वर्षा काल में बिजली के तारों, खंबो के गिरने पर उन्हें व्यवस्थित करने तथा अन्य वैकल्पिक ट्रांसफार्मर की व्यवस्था एवं लगाने के संबंध में किसान संघ केपदाधिकारीयो से चर्चा करके संबंधित विभागों के अधिकारियों कोनिर्देश दिए गए एनवीडीए के अधिकारियों को नहर का पानी किसानों के खेतों तक पहुंचाने हेतु निर्देशित किया गया , किसान संघ के पदाधिकारीयों ने एसडीएम अनिल जैन के साथ हुई बैठक में हुई चर्चा को सार्थक बताया ।