कसरावद की सहकारिता के भीष्म पितामह, पूर्व उपमुख्यमंत्री स्व. सुभाष यादव की 13वीं पुण्यतिथि 26 जून को बोरावां में भक्ति दिवस का आयोजन। रिपोर्टर नवीन रायली विविध धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के साथ होगी श्रद्धांजलि

सभाखरगोन/24 जून 2026/, हरित क्रांति के अग्रदूत, प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं जननेता स्वर्गीय सुभाष यादव की 13वीं पुण्यतिथि शुक्रवार, 26 जून 2026 को उनके गृहग्राम बोरावां में भक्ति दिवस के रूप में श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाई जाएगी।स्व. यादव के सुपुत्र, पूर्व केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री अरुण यादव एवं मध्यप्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री तथा कसरावद विधायक सचिन यादव ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी बाबूजी की पुण्यतिथि पर विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।भक्ति दिवस के अवसर पर मारुति रामायण मंडल, खरगोन द्वारा भजन-कीर्तन एवं रामायण पाठ प्रस्तुत किया जाएगा।

साथ ही स्व. सुभाष यादव के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित विशेष गीतों की प्रस्तुति निमाड़ के ख्यातिप्राप्त लोकगायकों द्वारा दी जाएगी। कार्यक्रम के दौरान पितृ पूजन एवं श्रद्धांजलि अर्पण का आयोजन भी किया जाएगा।स्व. सुभाष यादव की स्मृति में क्षेत्र की विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जा सके।कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं एवं आमजन के लिए महाप्रसादी का आयोजन किया गया है।