अस्थाई वारंटी को शाहपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

रमाकांत मोरे /बुरहानपुर जिला पुलिस मुख्यालय के पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी के निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेंडे एवं अनुविभागीय पुलिस अधीकारी निर्भय सिंह अलावा के मार्गदर्शन से वारंटीओ की धर पकड़ अभियान में पुलिस थाना शाहपुर के थाना प्रभारी अखिलेश मिश्रा द्वारा एक टीम गठित कर अस्थाई वारंटी मुकेश पिता फकीरा गणेश जाती हरीजन उम्र 48 वर्ष निवासी बख्खारी को गिरफ्तार करने के लिए सहायक उप निरीक्षक दिलीप सिंह एवं आरक्षक सोहन सेजकर को सफलता प्राप्त हुई है । अस्थाई वारंटी मुकेश पिता फकीरा गणेश को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया ।