Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

अजाक्स जिला बुरहानपुर के जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर यू.आर. मोरे का सम्मान बुरहानपुर। म.प्र. अनुसूचित जाति/जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स)

By Mohan Sharma
June 24, 2026 2 Min Read
0

) जिला बुरहानपुर के जिला अध्यक्ष पद पर श्री यू.आर. मोरे (शिक्षक) की नियुक्ति होने पर सावित्रीबाई फुले उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बुरहानपुर में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ शिक्षक, समाजसेवी एवं संगठन के मार्गदर्शक श्री सुदाकर साल्वे ने की। इस अवसर पर श्री यू.आर. मोरे को जिला अध्यक्ष का नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। यह नियुक्ति पत्र संघ के प्रांतीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री एस.एल. सूर्यवंशी द्वारा जारी किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्री मोरे का पुष्पहार पहनाकर एवं शुभकामनाएं देकर स्वागत किया। कार्यक्रम में श्री शालिकराम चौधरी, हरचंद सिरतुरे, मनोहर गवले, प्रमोद सातव, सुनील कोडवे, संतोष निम्भोरे, प्रमिला सागरे, प्रमोद निकम, जयराम निराले, राजकुमार भीलावेकर, उल्लास पाटील, कुनाल महाजन,प्रवीण इंगले, पंकज नायके, सुदाकर सिरसाट, दिनकर वानखेड़े, राजेश रायसरदार, श्रीधर हरसुने, प्रल्हाद गवले, प्रमोद पाटील, गीरधर उईके, लक्ष्मण सावले, जगदीश वानखेड़े, जगन तायड़े, अतुल उईके, मंगलदास निम्भोरकर, विजयकुमार धामोदर, मधुकर साल्वे, किशोर चौहान, संतोष पाचोरे, रामदास पोहेकर, सतीश रायसरदार, प्रमोद सिरतुरे, अक्षय वानखेड़े सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री यू.आर. मोरे अपने नेतृत्व में संगठन को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के अधिकारी-कर्मचारियों एवं शिक्षकों के हितों के संरक्षण तथा संवर्धन के लिए प्रभावी कार्य करेंगे। नियुक्ति के पश्चात अपने उद्बोधन में श्री यू.आर. मोरे ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संघ द्वारा सौंपे गए दायित्व का पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने आश्वस्त किया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के शोषित, वंचित एवं पीड़ित कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन निरंतर कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि आरक्षण एवं संवैधानिक अधिकारों को प्रभावित करने वाली शोषणकारी नीतियों का लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से विरोध किया जाएगा। साथ ही कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण, उनके अधिकारों की रक्षा तथा संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए सदैव सकारात्मक एवं रचनात्मक कार्य किए जाएंगे। अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने श्री यू.आर. मोरे को जिला अध्यक्ष नियुक्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

आस्था चिकित्सकों व समाजसेवी संस्थाओं के समन्वय से मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान को मिलेगी नई दिशादवा से दुआ तक की अवधारणा को साकार करने जिला चिकित्सालय बुरहानपुर में हुआ जागरूकता कार्यक्रम

Next

अस्थाई वारंटी को शाहपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER