मिशन न्यू इंडिया युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ली समीक्षा बैठक

!नीमच – मिशन न्यू इंडिया के आगामी कार्यक्रमों को लेकर मिशन न्यू इंडिया युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रोशन मंडलोई के मार्गदर्शन एवं प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर जायसवार के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन नीमच मनासा रोड स्थित माता शबरी के आश्रम पर संपन्न हुई जिसमें सर्वप्रथम भारत माता की जय घोष के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रोशन मंडलोई के मिशन न्यू इंडिया की प्रथम बैठक में उपस्थित होने पर मिसन न्यू इंडिया के सभी पदाधिकारी एवं समाज सेवी संगठनों ने उनका पुष्प माला व गमछा गले में डाल किया भव्य स्वागत – स्वागत के पश्चात रोशन मंडलोई ने बताया कि आगामी चुनाव में हमारी टीम को मजबूती के साथ मैदान में उतरकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार हर जगह हर क्षेत्र में खड़ी करने में सहयोगी रहना है क्योंकि भारतीय जनता पार्टी के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी की सरकार एक ऐसी सरकार है जिसने हर वर्ग के लोगों को शासन की हर एक योजनाओं से लाभान्वित किया है हर गरीब वर्गों के लोगों को कच्चे झोपड़ों से निकाल कर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत खुद के पक्के मकान के सपने को साकार किया है इसी तरह ई श्रम कार्ड, लाडली बहन, वृद्धा पेंशन, किसान सम्मान निधि, आयुष्मान कार्ड और भी कहीं नित नई

योजनाओं से इस देश की जनता और देश को संवारने का कार्य किया है इसलिए हम सभी साथीगण आगामी चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान करने मैं अभी से तैयारी शुरू कर जगह-जगह सदस्यता अभियान के माध्यम से आमजन को जागरूक करने का कार्य करें मुझे उम्मीद है कि आप लोग पूरे जोश के साथ मिशन न्यू इंडिया व भारतीय जनता पार्टी को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेंगे ! कार्यक्रम का आभार उज्जैन संभाग अध्यक्ष भेरुलाल खदेड़ा ने किया !इस अवसर पर मिशन न्यू इंडिया युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशन मंडलोई, प्रदेश संगठन मंत्री चंद्रशेखर जायसवार, उज्जैन संभाग अध्यक्ष भेरुलाल खदेड़ा, जिला अध्यक्ष मोहन यादव,मिडिया प्रभारी महेंद्र पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा शंकर दशाणा, सचिव रोहित माली, सहसचिव दीलीप लालवानी, शंभू प्रसाद शर्मा,विजय चोहान, गब्बर यादव, राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा के प्रदेश मंत्री रोहित नरवाले,भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश सदस्य पवन भील, पिटीशन राइटर दामोदर प्रसाद जोशी , शंकरलाल, धनगर आदि पदिधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे !