Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Guna

जनसुनवाई में सुनी गयी आमजनों की समस्याएँ, अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश आवेदकों द्वारा विभिन्‍न समस्‍याओं से संबंधित 345 आवेदन किये गये प्रस्‍तुत_

By Mohan Sharma
June 23, 2026 2 Min Read
0

*गुना शासन के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल द्वारा आमजन की समस्याएं गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। आज विभिन्‍न आवेदकों ने जनसुनवाई में सीमांकन, बिजली, पेंशन, नगरपालिका, स्‍वास्‍थ्‍य और नामांतरण के आवेदन प्रस्‍तुत किये गये, जिनके निराकरण के निर्देश दिये गये। आज इस दौरान लगभग 345 आवेदन नागरिकों द्वारा प्रस्‍तुत किये गये।_*जनसुनवाई में जरूरतमंदों को मिली 10 – 10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता*_जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशीलता एवं तत्परता से कार्रवाई करते हुए कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद आवेदक को राहत प्रदान की गई। जनसुनवाई में रामचरण पुत्र जमनालाल भील निवासी तहसील कुंभराज को पुत्र के उपचार के लिये तथा रामवती बाई पत्नि जगराम अहिरवार निवासी ग्राम इमझरा तहसील गुना को कैंसर के इलाज के लिये कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से 10 -10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर चेक प्रदान किए।

*स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं, आधार कार्ड का नागरिकों ने लिया लाभ*_कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल द्वारा अधिक से अधिक लोगों को आधार एवं स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं प्राप्‍त हो इसके लिए विशेष प्रबंध के निर्देश दिये गये है। इसी क्रम में जनसुनवाई में नागरिकों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा 70+ आयुष्मान कार्ड, नेत्र परीक्षण, एचआईव्‍ही की जांच, नि:शुल्‍क कानूनी सहायता सहित अन्‍य सुविधाएं उपलब्‍ध करायी गई, जिनका बड़ी संख्‍या में आवेदकों द्वारा लाभ लिया गया। आज जनसुनवाई में अपर कलेक्‍टर श्री अखिलेश जैन, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे, सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

ईमानदारी की मिसाल : नागरिक ने लावारिस मिला मोबाइल पुलिस को किया सुपुर्द गुना पुलिस अधीक्षक ने नागरिक की सराहना करते हुए मोबाइल के वास्तविक स्वामी की तलाश की प्रक्रिया शुरू की

Next

पेट्रोल पंप पर मिलावट, 260 के पेट्रोल के बाद बंद हुई बाइक, कलेक्टर की चौखट तक पहुंची शिकायत

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER