Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Guna

ईमानदारी की मिसाल : नागरिक ने लावारिस मिला मोबाइल पुलिस को किया सुपुर्द गुना पुलिस अधीक्षक ने नागरिक की सराहना करते हुए मोबाइल के वास्तविक स्वामी की तलाश की प्रक्रिया शुरू की

By Mohan Sharma
June 23, 2026 2 Min Read
0

ईमानदारी एवं सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए गुना निवासी श्री महेंद्र सिंह चंदेल ने एक लावारिस मोबाइल फोन पुलिस को सुपुर्द कर अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है । आज दिनांक 23 जून 2026 को लक्ष्मी नगर, गुना निवासी श्री महेंद्र सिंह चंदेल ने पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल को एक मोबाइल फोन सौंपते हुए बताया कि लगभग एक माह पूर्व उन्हें पिपरौदा स्थित शासकीय विद्यालय के समीप यह मोबाइल लावारिस अवस्था में पड़ा हुआ मिला था । मोबाइल मिलने पर उन्होंने उसे सुरक्षित अपने पास रख लिया था, ताकि उसे उसके वास्तविक स्वामी तक पहुंचाया जा सके । लेकिन इसी दौरान उनके परिवार में विवाह समारोह एवं अन्य पारिवारिक व्यस्तताएं होने के कारण वे मोबाइल पुलिस के सुपुर्द नहीं कर पाए थे । व्यस्तताओं से मुक्त होने के पश्चात आज उन्होंने उक्त मोबाइल पुलिस को सौंप दिया, ताकि उसके वास्तविक मालिक का पता लगाकर उसे वापस किया जा सके । पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने श्री महेंद्र सिंह चंदेल की ईमानदारी एवं जिम्मेदार नागरिक होने के भाव की सराहना करते हुए कहा कि समाज में ऐसे उदाहरण लोगों के बीच विश्वास एवं सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं । उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि किसी को कोई खोई हुई वस्तु अथवा संदिग्ध सामान प्राप्त होता है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें । गुना पुलिस द्वारा मोबाइल के वास्तविक स्वामी की पहचान कर उसे विधिवत सुपुर्द करने की कार्यवाही की जा रही है । गुना पुलिस की आमजन से अपील है कि यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन खो गया हो अथवा उक्त मोबाइल के संबंध में कोई जानकारी हो तो वह गुना पुलिस से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर अपना दावा कर सकता है । गुना पुलिस आमजन की सेवा एवं उनकी संपत्ति की सुरक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है ।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

म्याना थानांतर्गत ट्रिपल मर्डर मामले में गुना पुलिस सक्रिय कार्यवाही,फरार तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार, तीनों आरोपी जेल पहुंचे

Next

जनसुनवाई में सुनी गयी आमजनों की समस्याएँ, अधिकारियों को निराकरण के दिये निर्देश आवेदकों द्वारा विभिन्‍न समस्‍याओं से संबंधित 345 आवेदन किये गये प्रस्‍तुत_

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER