Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Guna

म्याना थानांतर्गत ट्रिपल मर्डर मामले में गुना पुलिस सक्रिय कार्यवाही,फरार तीसरा आरोपी भी गिरफ्तार, तीनों आरोपी जेल पहुंचे

By Mohan Sharma
June 23, 2026 3 Min Read
0

गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों पर सतत एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में गुना पुलिस द्वारा म्याना थानांतर्गत घटित सनसनीखेज तिहरे हत्याकांड का मात्र 07 घंटे के भीतर पर्दाफाश करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है । उल्लेखनीय है कि दिनांक 21 जून 2026 को म्याना स्थित ओमप्रकाश शर्मा के खेत पर बने मकान से लगभग 3-4 दिन पुरानी सड़ी-गली अवस्था में दो पुरुष एवं एक महिला के शव बरामद होने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की गई ।

तीनों मृतकों की शिनाख्त रामकृष्ण पुत्र बुद्धा जाटव उम्र 50 साल निवासी मानीपुरा कोलारस जिला शिवपुरी, ओमप्रकाश पुत्र भोगीलाल शर्मा उम्र 57 साल निवासी म्याना एवं महिला की पहचान गिन्दाबाई पत्नि परमाल जाटव उम्र 45 साल निवासी बदरवास जिला शिवपुरी हाल म्याना के रूप में हुई थी ।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा स्वयं घटनास्थल पहुंची और मामले में हर पहलू पर गहन जांच के निर्देश दिए एवं स्वयं लगातार मॉनीटरिंग की गई । पुलिस द्वारा प्रकऱण में तत्परता से कार्यवाही करते हुए मात्र 07 घंटे के भीतर ही अंधे कत्ल का पर्दाफास कर दो आरोपियों सुरेन्द्र पुत्र भोलूराम जाटव उम्र 24 साल निवासी ग्राम शाहपुर थाना म्याना एवं सीताराम पुत्र परमाल जाटव उम्र 28 साल निवासी कटरा मोहल्ला बदरवास जिला शिवपुरी को गिरफ्तार कर लिया गया । पूछताछ में एक अन्य आरोपी की संलिप्तता भी सामने आई थी, जिसकी पहचान कर पुलिस द्वारा उसकी सरगर्मी से तलाश की गई और कुछ ही समय में तीसरे आरोपी गनेशराम पुत्र कुन्नूराम जाटव उम्र 38 साल निवासी ग्राम जूर थाना कोलारस जिला शिवपुरी को भी गिरफ्तार कर लिया गया ।

इस प्रकार तिहरे हत्याकांड के सनसनीखेज मामले में पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए न केवल प्रकरण का शीघ्रता से खुलासा किया बल्कि इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम देने वाले तीनो आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया एवं विधिवत कार्यवाही उपरांत गिरफ्तारशुदा तीनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है ।

गुना पुलिस की इस तत्पर एवं सफल कार्यवाही में म्याना थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया, निरीक्षक अरविन्द शर्मा (फिंगर प्रिंट), ऊमरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बुंदेल सिंह सुनेरिया, उपनिरीक्षक राजेन्द्र गौड, सउनि श्रीनंदन सिंह रघुवंशी, सउनि असलम खान, सउनि विजय सिंह परिहार, सउनि वासुदेव रावत, सउनि रामकृष्ण रघुवंशी, सउनि कैलाश डांडे, प्रधान आरक्षक अशोक गुर्जर, प्रधान आरक्षक सतीश जैन, प्रधान आरक्षक अखिल शर्मा, प्रधान आरक्षक मनोज शर्मा, प्रधान आरक्षक ओमकांत खटीक, प्रधान आरक्षक कमलकिशोर चंदेल, आरक्षक सुनील यादव, आरक्षक रंजीत सिंह, आरक्षक देवेन्द्र जाटव, आरक्षक अमन चीमा, आरक्षक रामकृष्ण जाटव, आरक्षक पवन कुशवाह, महिला आरक्षक भावना रघुवंशी एवं सायबर सेल से आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक नवदीप अग्रवाल, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक संजय जाट, आरक्षक कुलदीप यादव, आरक्षक भूपेन्द्र खटीक तथा डॉग स्क्वाड आरक्षक मंगल सिंह परिहार की विशेष भूमिका रही है ।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

शिवपुरी में प्रशासन ने 8 कोचिंग संस्थान किए सील.. कई व्यावसायिक संस्थान आवासीय क्षेत्रों में हो रहे संचालित

Next

ईमानदारी की मिसाल : नागरिक ने लावारिस मिला मोबाइल पुलिस को किया सुपुर्द गुना पुलिस अधीक्षक ने नागरिक की सराहना करते हुए मोबाइल के वास्तविक स्वामी की तलाश की प्रक्रिया शुरू की

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER