उज्जैन।बीजली विभाग की लापरवाही ने ली कई जानवरों की जान
इरफान अंसारी उज्जैन

उज्जैन केवार्ड क्रमांक 13 में बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा कॉंग्रेस पार्षद ईमरान खान नें जानकारी देते हुए बतायाजानसापुरा में बारिश के दौरान बिजली के खंभों में करंट फैलने से 7 बकरों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसे समय रहते रोका जा सकता था।क्षेत्रवासियों द्वारा लगातार शिकायतें की जा रही थीं। मैंने स्वयं भी कई बार एमपीबी के संबंधित अधिकारियों को क्षेत्र में खंभों में करंट आने और बिजली व्यवस्था की खामियों के संबंध में अवगत कराया था तथा तत्काल सुधार कार्य की मांग की थी, लेकिन अधिकारियों द्वारा इस गंभीर समस्या को नजरअंदाज किया गया।

परिणामस्वरूप आज यह बड़ा हादसा घटित हुआ।गनीमत रही कोई रहवासी नही था वरना आप समझा सकते है घटना की सूचना मिलते ही मैं तत्काल मौके पर पहुँचा, स्थिति का जायजा लिया और एमपीबी के अधिकारियों को वीडियो कॉल के माध्यम से मौके की वास्तविक स्थिति दिखाई। साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई एवं क्षेत्र की बिजली व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की।जनप्रतिनिधि होने के साथ इनके परिवार का सदस्य भी हूँ क्षेत्रवासियों की सुरक्षा मेरी प्राथमिकता है। जनता की समस्याओं को लेकर मैं लगातार संघर्ष करता रहूँगा और किसी भी विभाग की लापरवाही से आमजन को नुकसान नहीं होने दूँगा। इस घटना के लिए जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई हो तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएँ।इमरान खानपार्षद, वार्ड क्रमांक 13