शासकीय उप स्वास्थ्य केंद्र पुंजापुरा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

। रक्त दान महादान।अरविंद सिंह लोधी, गब्बर,/एस जे न्यूज़, एम पी/पुंजापुरा से।शासकीय उप स्वास्थ्य केंद्र पुंजापुरा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया बीएमओ डॉक्टर अमित नागर के निर्देशानुसार शिविर का आयोजन किया गया ग्रामीण क्षेत्रों में भी रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता देखी गई युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया सामाजिक जिम्मेदारी और मानव सेवा के प्रति उत्साह देखा गया मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर अनिल धनगर ने रक्त के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन दे सकता है स्टाफ के कर्मचारियों के द्वारा भी रक्तदान किया गया जिसमें सुपरवाइजर शिव कनासिया, एमपीडब्ल्यू चंदर सिंग डोडवे , राय सिंग बछानिया सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया सभी को जूस एवं अल्पाहार करा कर सम्मान किया गया 15 से 20 यूनिट कंपलीट हुई आगे भी शिविर का आयोजन किया जाएगा
