अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर किया योगाभ्यास
मोहन शर्मा म्याना गुना

आज दिनांक 21 जून 2026 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हनुमान टेकरी मंदिर परिसर में आयोजित जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता कर सामूहिक योगाभ्यास किया।योग के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन को भी एकाग्र, संतुलित एवं सकारात्मक बनाता है।
