मैहर-अमरपाटन रोड पर देर रात भीषण सड़क हादसा

नेशनल हाईवे-30 (मैहर-अमरपाटन रोड) पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे का कारण सड़क पर बने बड़े गड्ढों को बताया जा रहा है।हादसे में घायल व्यक्ति की पहचान राकेश चौधरी, निवासी छोटी पहाड़ी, के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल की मदद की और 112 डायल कर पुलिस एवं एम्बुलेंस को सूचना दी।इसके बाद घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है।