कसरावद नगर पंचायत के सीएमओ कमलेश गोले के स्थानांतरण पर हिंदू समाज के पदाधिकारीयों ने दी भावभीनी विदाई

।। रिपोर्टर नवीन रायली कसरावद नगर परिषद के सीएमओ कमलेश गोले का स्थानांतरण करही पाडल्या हो गया । सीएमओ गोले के स्थानांतरण पर हिंदू समाज कसरावद ने नगर परिषद कार्यालय जाकर सीएमओ गोले का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया। हिंदू समाज के अध्यक्ष नरेंद्र वराडीया, मनोज सराफ, कमल राठौड़, अमित कुशवाह, यशवंत कर्मा ने कहा कि सीएमओ गोले नगर में विगत तीन वर्ष से सीएमओ के रूप में कार्यरत थे। उनका कार्यकाल बहुत अच्छा रहा और उन्होंने नगर के हित के अनेक कार्य किये। उनका स्थानांतरण होने पर उनका सम्मान कर विदाई दी।