मुकुन्दपुर मे मोहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, सौहार्द से त्यौहार मनाने की अपील

अमरपाटन ज्ञानेंद्र कुमार यादव की खबर / मैहर* जिले के ताला थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस चौकी मुकुन्दपुर परिसर में आगामी मोहर्रम त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी ने सभी समुदायों से शांति और सद्भाव के साथ त्यौहार मनाने की अपील की।थाना प्रभारी ताला निरीक्षक महेंद्र मिश्रा एवं चौकी प्रभारी नागेश्वर मिश्रा ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मोहर्रम त्यौहार के आयोजन को लेकर जानकारी साझा की गई। जुलूस मार्ग, सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई। आयोजन समिति से चर्चा कर यातायात व्यवस्था बाधित न हो, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। वैकल्पिक मार्ग और पार्किंग को लेकर भी योजना बनाई गयी, बैठक में सर्व समाज के गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि और आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।पुलिस ने अंत में सभी से आगामी त्यौहार शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने की बात भी कही गई।