कसरावद के समाजसेवी नर्मदा स्वच्छता अभियान में जुटे , तीन घंटे में निकला तीन ट्राली कचरा

। रिपोर्टर नवीन रायली कसरावद सोमवती अमावस्या के अगले दिन मां नर्मदा तट नावडाटोडी पर सामूहिक स्वच्छता अभियान चलाकर मां नर्मदा में साफ सफाई की। स्वच्छता अभियान में हिंदू समाज कसरावद, पेंशनर एसोसिएशन, नर्मदा समग्र एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की। मंगलवार सुबह 7 बजे नर्मदा तट नावडाटोडी पर नर्मदा स्वच्छता अभियान की शुरुआत की। अभियान में जुटे लगभग 50 से अधिक युवा, बच्चे एवं बुजुर्गों ने तीन घंटे तक स्वच्छता अभियान चलाकर नर्मदा नदी एवं घाट को साफ किया। घाट एवं नदी से लगभग तीन ट्रॉली कूड़ा कचरा निकला। विद्यार्थियों ने भी स्वच्छता के प्रति अपनी जागरूकता एवं सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए घाटों की सफाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया।श्रद्धालुओं द्वारा छोड़ी गई प्लास्टिक पॉलीथिन, पुराने वस्त्र, साड़ियां, पानी की बोतलें, नारियल, फूल-मालाएं तथा अन्य अपशिष्ट सामग्री को एकत्रित कर घाट क्षेत्र को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाया गया। इस कार्य के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं नर्मदा तट की पवित्रता बनाए रखने का संदेश भी दिया गया।सभी सहभागी साथियों, समाजसेवियों के सामूहिक प्रयासों से माँ नर्मदा के घाट स्वच्छ एवं सुंदर बने तथा समाज में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश प्रसारित हुआ।यह अभियान इस बात का प्रमाण है कि जब समाज के अनुभवीजन, युवा शक्ति और बच्चे एक साथ किसी सकारात्मक उद्देश्य के लिए आगे आते हैं, तब वह प्रयास एक सशक्त जनजागरण अभियान का रूप ले लेता है।हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र वराडिया ने बताया कि सोमवार को पुरुषोत्तम माह का आखिरी दिन एवं सोमवती अमावस्या होने से नर्मदा तट पर हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं आए।

इससे नर्मदा तट नावडाटोडी पर बड़ी मात्रा में नारियल की नटटीया, प्लास्टिक की बोतले, पॉलीथिन, वस्त्र साड़िया सहित अन्य साम्रगी एकत्रित हो गई थी। मां नर्मदा घाट को स्वस्छ करने के लिय मंगलवार को स्वच्छता महाअभियान चलाया गया। स्वच्छता के इस महा अभियान में सकल हिंदू समाज संगठन के अध्यक्ष नरेंद्र वराड़िया उपाध्यक्ष मनोज श्राफ कोषाध्यक्ष अमित कुशवाह संरक्षक कमल राठौड़ पत्रकार सुधीर श्राफ एल्डरमैन शरद शराफ सोशल मीडिया प्रभारी यशवंत कर्मा नगर परिषद उपाध्यक्ष पप्पू सोनी समाजसेवी विजय राठौड़ विश्वकर्मा समाज के अध्यक्ष प्रेमचंद कर्मा गौरव सोनी दिनेश वर्मा संतोष कर्मा आदि समाज जनों ने एवं एक मुस्लिम नौजवान जावेद सूफी ने भी अपनी सेवाएं दी