छिंदवाड़ा में बड़ी पुलिस कार्रवाई: आदिवासी जमीन विवाद के आरोपियों पर 48 घंटे में शिकंजा, सड़क पर निकाला गया जुलूस

।छिंदवाड़ा में आदिवासी जमीन विवाद से जुड़े मामले में पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए 48 घंटे के भीतर 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में दर्ज मामले के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर शहर में जुलूस निकालते हुए कानून का सख्त संदेश दिया। पुलिस का साफ संदेश कानून हाथ में लेने वालों को नहीं मिलेगी कोई राहत। गिरफ्तार आरोपियों में आशीष ठाकरे, दीपक साहू, शिवम ठाकरे और पंकज दायकौंडे शामिल हैं। पूरी कार्रवाई में पुलिस और साइबर सेल की अहम भूमिका रही। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की यह कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है।