Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
ChhindvadaIndore

इंदौर कलेक्टर को दिग्विजय सिंह ने लिखा पत्र, गुरु गोरखनाथ जी के नाम पर मेट्रो स्टेशन नामकरण की मांग को मिला समर्थनअंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर ऐतिहासिक घोषणा की उठी मांग

By Mohan Sharma
June 17, 2026 2 Min Read
0

, अखिल भारतवर्षीय नाथ समाज की पहल को मिला पूर्व मुख्यमंत्री का साथइंदौर। अखिल भारतवर्षीय नाथ समाज, इंदौर द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून के पावन अवसर पर योग के जनक, महायोगी, संत शिरोमणि, शिव अवतारी योगाचार्य भगवान गुरु गोरखनाथ जी के नाम पर इंदौर मेट्रो स्टेशन का नामकरण किए जाने की मांग को बल मिला है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व राज्यसभा सांसद माननीय दिग्विजय सिंह ने इस संबंध में इंदौर कलेक्टर श्री शिव वर्मा को पत्र लिखकर मांग पर सकारात्मक विचार करने का आग्रह किया है।पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि भगवान गुरु गोरखनाथ जी भारतीय योग परंपरा के महान प्रवर्तक रहे हैं तथा उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए इंदौर मेट्रो स्टेशन का नाम उनके नाम पर रखा जाना उचित होगा। उन्होंने जिला प्रशासन से इस मांग को शासन स्तर तक पहुंचाने का अनुरोध किया है।

अखिल भारतवर्षीय नाथ समाज के प्रदेश महासचिव लेखराज जोगी ने बताया कि समाज द्वारा लंबे समय से गुरु गोरखनाथ जी के सम्मान में यह मांग उठाई जा रही है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इस मांग को लेकर प्रदेशभर में जनसमर्थन भी प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह द्वारा कलेक्टर को लिखा गया पत्र समाज की भावना को मजबूत करने वाला महत्वपूर्ण कदम है।नाथ समाज ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से भी आग्रह किया है कि 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर इंदौर मेट्रो स्टेशन का नाम योगाचार्य गुरु गोरखनाथ जी के नाम पर करने की ऐतिहासिक घोषणा की जाए। समाज का मानना है कि इससे योग संस्कृति, भारतीय आध्यात्मिक परंपरा और गुरु गोरखनाथ जी के योगदान को उचित सम्मान मिलेगा।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

सांसद बंटी विवेक साहू ने विधायक सुनील उईके सहित अन्य को भेजा मानहानि का नोटिस सांसद ने कहा मेरी छवि को धूमिल करने का प्रयास कर रहे

Next

कसरावद के समाजसेवी नर्मदा स्वच्छता अभियान में जुटे , तीन घंटे में निकला तीन ट्राली कचरा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER