नजूल कॉलोनी मे बनेगा रेल अंडर ब्रिज केंद्रीयमंत्री सिंधिया ने दिलाई स्वीकृति

गुना गुना – गुना शहर की नजूल कॉलोनी क्षेत्र के हज़ारो नागरिको को रेल पटरी पार करने के खतरे से अब शीघ्र मुक्ति मिल जायेगी.केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों के बाद रेल बोर्ड की मंजूरी मिलने के बाद आगामी 6 जुलाई को इस काम के टेंडर खुल जायेगे. आरसीसी बॉक्स प्रकार के इस अंडर ब्रिज की माँग लंवे समय से की जा रही थी.इस बहुप्रतिक्षित मांग को पूरा करने के लिए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया आदि के प्रति नागरिको ने आभार जताया है. आभार जताने वालो मे जिला भाजपा अध्यक्ष धर्मेंद्र सिकरवार, पूर्व मंत्री महेंद्र सिसोदिया, नपा अध्यक्ष सविता अरविन्द गुप्ता, योगेंद्र लुम्बा, अरुण चतुर्वेदी, विठ्ठल दास मीना, सुनील शुभम गिर्राज भार्गव, अनुराग शर्मा के अलावा मुख्य तोर पर इस मांग को लेकर आवाज़ उठाते रहने वाले स्थानीय पार्षद कैलाश धाकड़ आदि शामिल है.–सीताराम नाटानी ईएमएस