Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Guna

रोटरी क्लब गुना रॉयल के पूर्व अध्यक्ष संदीप जैन रोटरी आइकॉन सम्मान से विभूषित, क्लब में हर्ष की लहर

By Mohan Sharma
June 14, 2026 1 Min Read
0


गुना । रोटरी क्लब गुना रॉयल के लिए आज का दिन अत्यंत गौरव और हर्ष लेकर आया है। ग्वालियर में आयोजित गरिमामयी दिशा ओरिएंटेशन सेमिनार में क्लब के पूर्व अध्यक्ष रोटे संदीप जैन को रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3053 द्वारा प्रतिष्ठित रोटरी आइकॉन सम्मान से नवाजा गया है। उन्हें यह सम्मान उनकी उत्कृष्ट रोटरी सेवाओं, अद्वितीय समर्पण और कुशल नेतृत्व क्षमता के लिए प्रदान किया गया है।
इस प्रतिष्ठित पुरस्कार की घोषणा पूर्व में रोटरी असेंबली, काशी में प्रान्तपाल वर्ष 2026-27 के रोटे ब्रजमोहन अग्रवाल द्वारा की गई थी। रविवार को ग्वालियर के मंच पर रोटरी प्रान्तपाल रोटे निशा शेखावत एवं प्रान्तपाल इलेक्ट (मनोनीत) रोटे प्रदीप पराशर ने संदीप जैन को इस मानद उपाधि से विभूषित किया। संदीप जैन को मिले इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मान से रोटरी क्लब गुना रॉयल परिवार में उत्सव का माहौल है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर क्लब अध्यक्ष एडवोकेट सौरभ जैन, सचिव जितेंद्र वर्मा सहित सभी सम्माननीय सदस्यों ने उन्हें अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। साथ ही समस्त रॉयल क्लब परिवार ने इस चयन के लिए प्रान्तपाल रोटे ब्रजमोहन अग्रवाल के प्रति सहृदय आभार व्यक्त किया है।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

नपा गुना द्वारा जन कल्याण शिविर का आयोजन तीन दिवसीय शिविर में मिलेगा शासन की जन हितैषी योजनाओं का लाभ

Next

हनुमान टेकरी मंदिर में नहीं बदलेंगी वर्षों पुरानी शिव प्रतिमाएं, जनभावनाओं के आगे झुका ट्रस्ट नए शिवालय में होगी नई मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा, दुष्प्रचार करने वालों को दी एफआईआर और मानमानी की धमकी

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER