गुना में पंचकल्याणक महोत्सव के मद्देनजर रेल सुविधाएं बढ़ाने की मांग, रेल मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

गुना। सकल दिगम्बर जैन समाज गुना द्वारा माननीय रेल मंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपकर आगामी पंचकल्याणक महोत्सव के दौरान रेल सुविधाएं बढ़ाने की मांग की गई है। ज्ञापन XZRUCC सदस्य एवं यात्री सेवा संगठन मध्य प्रदेश के अध्यक्ष के माध्यम से प्रेषित किया गया।ज्ञापन में बताया गया है कि गुना नगर में राष्ट्रीय संत शिरोमणि पूज्य सुधासागर महाराज का मंगल सान्निध्य प्राप्त हो रहा है। उनके पावन सान्निध्य में 16 जून से 22 जून तक भव्य पंचकल्याणक महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना है।श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्री से बीना–रुठियाई मेमू (61611/12) के चारों फेरे नियमित रूप से प्रारंभ करने की मांग की गई है। साथ ही रुठियाई से संचालित होने वाले चौथे एवं अंतिम फेरे का समय रात्रि 8 बजे के स्थान पर 8:40 बजे करने का अनुरोध किया गया है। सुनील आचार्य ने माननीय रेल मंत्री के नाम ज्ञापन को मेल करके अवगत कराया साथ क्षेत्रीय सांसद एंव केंद्रीय मंत्री श्रद्धेय महाराज साहब से भी निवेदन किया ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि इंदौर–कोटा मार्ग से आने वाली ट्रेन के यात्री रात्रि 8:20 बजे रुठियाई पहुंचते हैं। वर्तमान समय सारिणी के कारण उन्हें मेमू ट्रेन का लाभ नहीं मिल पाता। यदि अंतिम फेरे का समय 8:40 बजे किया जाता है तो यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी तथा महोत्सव में आने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा होगी।सकल दिगम्बर जैन समाज एवं यात्री सेवा संगठन ने रेल प्रशासन से श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपेक्षा व्यक्त की