Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Guna

मौसम का तांडव, गुना में आंधी-तूफान के बीच आकाशीय बिजली गिरने से वृद्ध महिला की गई जानखेत में मूंग की फसल काट रही महिला पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर ही दर्दनाक मौत

By Mohan Sharma
June 13, 2026 1 Min Read
0

। जिले के धरनावदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले झागर के समीप ग्राम बारूखेड़ी में शुक्रवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की असमय मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब महिला खेत में मूंग की फसल काट रही थी। इस दर्दनाक हादसे के बाद से मृतका के गृह ग्राम छपरी में मातम पसरा हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम छपरी निवासी करीब 55 वर्षीय कैसर बाई भील शुक्रवार सुबह बारूखेड़ी स्थित खेत पर मूंग की फसल काटने के लिए गई हुई थीं। शाम करीब 5 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान गरज-चमक के साथ कडक़ड़ाती हुई आकाशीय बिजली सीधे महिला के ऊपर आ गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।मृतका के बेटे जगदीश भील ने बताया कि शाम को अचानक आए अंधड़ और प्राकृतिक आपदा के कारण उनकी मां आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं। हादसे की सूचना मिलते ही बदहवास परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और उन्हें आनन-फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। हालांकि, यहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद महिला की नब्ज देखकर उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

आज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस मुख्यालय में आयोजित राज्य स्तरीय आईजी कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन सत्र में सहभागिता कर अधिकारियों को संबोधित किया

Next

स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी परथी भाई भूरा की जीवन गाथा मध्यप्रदेश पाठ्यक्रमों में शामिल करने हेतु मध्यप्रदेश शासन केबिनेट माननीय मंत्री नागरसिंह चौहान को ज्ञापन सौंपा

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER