पाटई मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए राशि स्वीकृत होने पर ग्रामीणों ने सिंधिया जी का जताया आभार

। गुना केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री तथा स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के प्रयासों से ग्राम पाटई ग्राम पंचायत उमरी स्थित ऐतिहासिक राम जानकी मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 19.97 लाख की राशि स्वीकृत की गई है। मंदिर के जीर्णोद्धार की स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों में हर्ष का वातावरण है। ग्रामीणों ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से मिलकर उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। वही देहली जाकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से भेटकर आभार जताया. आभार जताने वालों में श्री राम जानकी मंदिर पुजारी राजकुमार शर्मा ( राजू पाटई ), मुकेश शर्मा पूर्व उप सरपंच, मंडल मंत्री भाजपा, राहुल शर्मा, संजय शर्मा, अमोल धाकड़, नितिन गिर्राज आदि शामिल रहे। उल्लेखनीय रहे की गुना के निकट ग्राम पाटई के राम जानकी मंदिर के जीर्णोद्धार की मांग लंबे समय से ग्रामीणों द्वारा की जा रही थी। लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की धर्मपत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया ने 25 अप्रैल 2024 को ग्राम पाटई के प्रवास के दौरान मंदिर के जीर्णोद्धार का आश्वासन दिया था। अब इस कार्य के लिए राशि स्वीकृत होने के साथ ही वह संकल्प पूर्ण होने की दिशा में साकार रूप ले चुका है।इस माँग के पूर्ण होने पर ग्राम पाटई के नागरिको ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिराजदित्य सिंधिया एवं पूर्व पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया के प्रति आभार जताया है। इस सौगात के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया, गायत्री भील, सुमेर सिंह गढ़ा, योगेन्द्र लुंबा, बि_लदास मीना, महेंद्र सिंह किरार, मुरारी लाल धाकड़, मोहन सिंह बारेला, वीर बहादुर सिंह यादव, मान सिंह पटेलिया सहित जनप्रतिनिधियों व नागरिकों ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को धन्यवाद देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।