Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Guna

गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल की अभिनव पहल,पुलिस दरबार” के माध्यम से सुनी पुलिस कर्मियों की समस्याएं

By Mohan Sharma
June 12, 2026 2 Min Read
0

पुलिस परिवार के कल्याण एवं संवाद को मिली नई दिशा, समस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश**कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं जनसेवा की भावना से कार्य करने का किया आह्वान* *दैनिक शौर्य टाईम्स गुना*गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा पुलिस कर्मियों के कल्याण, मनोबल संवर्धन एवं उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु एक सराहनीय एवं अभिनव पहल करते हुए आज दिनांक 12 जून 2026 को पुलिस लाइन परिसर गुना में “पुलिस दरबार” का आयोजन किया गया । इस अवसर पर जिले के विभिन्न थानों, शाखाओं एवं इकाइयों में पदस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी समस्याएं एवं सुझाव सीधे पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखने का अवसर प्राप्त हुआ । पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल ने पुलिस कर्मियों की व्यक्तिगत, पारिवारिक एवं विभागीय समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना । उन्होंने प्रत्येक शिकायत एवं आवेदन का बारीकी से अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए तथा जिन समस्याओं का समाधान तत्काल संभव था, उनका मौके पर ही निराकरण कराया गया एवं अन्य समस्याओं का निश्चित समयावधि में निराकरण के निर्देश दिए गए । इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीमती वासल ने कहा कि पुलिस बल की कार्यक्षमता एवं जनसेवा की गुणवत्ता तभी और अधिक प्रभावी बन सकती है, जब पुलिस कर्मी मानसिक रूप से संतुष्ट एवं सकारात्मक वातावरण में कार्य करें । उन्होंने पुलिस कर्मियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं एवं शिकायतों के निराकरण के लिए जिला पुलिस सदैव संवेदनशील एवं प्रतिबद्ध है तथा प्रत्येक समस्या का नियमानुसार एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाएगा । “पुलिस दरबार” के आयोजन से पुलिस कर्मियों में उत्साह एवं आत्मविश्वास का वातावरण देखने को मिला । उपस्थित कर्मचारियों ने पुलिस अधीक्षक द्वारा शुरू की गई इस पहल की सराहना करते हुए इसे पुलिस परिवार के हित में एक महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक कदम बताया । गुना पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस कर्मियों के कल्याण एवं उनकी समस्याओं के समाधान हेतु किए जा रहे ऐसे प्रयास न केवल विभागीय समन्वय को सुदृढ़ करेंगे, बल्कि पुलिस बल के मनोबल को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे । इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत सिंह सुमन, एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना, डीएसपी यातायात श्री मुकेश दीक्षित, रक्षित निरीक्षक श्रीमती पूजा उपाध्याय आदि अधिकारियों सहित अन्य कई पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे ।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

अपराधियों की संपत्ति कुर्क करने में पीछे न रहें, जानें आपकी सुरक्षा के लिए सीएम डॉ. ने दिए क्या-क्या निर्देश- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की गृह विभाग की समीक्षा

Next

पाटई मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए राशि स्वीकृत होने पर ग्रामीणों ने सिंधिया जी का जताया आभार

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER