Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Alirajpur

स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगी नई गति, चलित शौचालय और तीन फॉगिंग मशीनों का लोकार्पण

By Mohan Sharma
October 4, 2026 2 Min Read
0

।SJ NEWS MP से आलीराजपुर जिला ब्यूरो मोहसिन मंसूरी कि खबर।आलीराजपुर – नगर में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से नगर पालिका द्वारा चलित शौचालय एवं फॉगिंग मशीनों की सुविधा शुरू की गई। नगर पालिका अध्यक्ष एवं जोबट विधायक सेना महेश पटेल, उपाध्यक्ष शबीर बाबा तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी निशिकांत शुक्ला ने विधिवत लोकार्पण कर इन सुविधाओं की शुरुआत की।नगर पालिका द्वारा एक बड़ी और दो छोटी फॉगिंग मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं। इन मशीनों के माध्यम से शहर के विभिन्न वार्डों और सार्वजनिक क्षेत्रों में मच्छरों की रोकथाम के लिए नियमित फॉगिंग की जा सकेगी। इससे मच्छरजनित समस्याओं पर नियंत्रण पाने और नगर में स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने में मदद मिलेगी।इसके साथ ही चलित शौचालय की सुविधा भी शुरू की गई है। सार्वजनिक कार्यक्रमों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और ऐसे स्थानों पर जहां स्थायी शौचालय की सुविधा उपलब्ध नहीं है, वहां इसका उपयोग किया जा सकेगा। इससे नागरिकों को स्वच्छ एवं सुविधाजनक सार्वजनिक शौचालय की सुविधा मिलेगी।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सेना महेश पटेल ने कहा कि नगरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर पालिका की प्राथमिकता है। स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए आधुनिक संसाधनों का उपयोग बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं को लेकर नगर पालिका लगातार कार्य कर रही है।लोकार्पण कार्यक्रम में नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

गंभीर बीमारी से जूझ रही अनिका के इलाज के लिए महेश पटेल व विधायक सेना महेश पटेल ने ₹1.51 लाख की सहायता देने की घोषणा की

Next

मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER