Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Alirajpur

गंभीर बीमारी से जूझ रही अनिका के इलाज के लिए महेश पटेल व विधायक सेना महेश पटेल ने ₹1.51 लाख की सहायता देने की घोषणा की

By Mohan Sharma
October 4, 2026 2 Min Read
0

आलीराजपुर। इंदौर से आई अनिका शर्मा गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। उनके इलाज के लिए बड़ी राशि की आवश्यकता है। अनिका के परिवार एवं परिचितों द्वारा उपचार के लिए आर्थिक सहयोग जुटाया जा रहा है। इसी बीच आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल एवं जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने अनिका के इलाज के लिए ₹1 लाख 51 हजार की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।अनिका की बीमारी गंभीर होने के कारण उसके उपचार में काफी खर्च आ रहा है। परिवार के सामने इलाज का खर्च जुटाना चुनौती बना हुआ है। ऐसे समय में महेश पटेल एवं सेना महेश पटेल ने परिवार की मदद के लिए आगे आते हुए आर्थिक सहायता की घोषणा की।इस अवसर पर महेश पटेल ने कहा कि अनिका समाज की बेटी है और उसके इलाज के लिए सभी सक्षम लोगों को आगे आकर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने नगर एवं जिले के नागरिकों, सामाजिक संगठनों तथा समाजसेवियों से अपील की कि वे अपनी क्षमता के अनुसार अनिका के उपचार में सहयोग करें, ताकि उसका बेहतर इलाज हो सके और वह जल्द स्वस्थ होकर अपनी पढ़ाई जारी रख सके।

महेश पटेल ने कहा कि “अनिका को अपनी बेटी समझकर मदद के लिए आगे आया हूं। मेरी नगर एवं जिलेवासियों से अपील है कि इस कठिन समय में अनिका और उसके परिवार का साथ दें। सभी के सहयोग से उसके इलाज में मदद मिल सकेगी।”अनिका के परिवार एवं मित्र भी उसके उपचार के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। महेश पटेल ने कहा कि सामूहिक सहयोग से अनिका के इलाज का खर्च जुटाने में परिवार को बड़ी मदद मिल सकती है। उन्होंने लोगों से मानवीय संवेदना के साथ आगे आने और अनिका के उपचार में यथासंभव सहयोग करने की अपील की।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

संसद की ऊर्जा समिति में सांसद ज्ञानेश्वर पाटील को पुनः महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

Next

स्वच्छता व्यवस्था को मिलेगी नई गति, चलित शौचालय और तीन फॉगिंग मशीनों का लोकार्पण

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER