Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Alirajpur

उत्तराखंड में फंसे अलीराजपुर के यात्रियों को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता, मदद मिलने के बाद घर के लिए रवाना हुए यात्री

By Mohan Sharma
October 4, 2026 2 Min Read
0

अलीराजपुर। उत्तराखंड में यात्रा के दौरान फंसे अलीराजपुर जिले के यात्रियों की परेशानी की जानकारी मिलने के बाद आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल एवं जोबट विधायक सेना महेश पटेल की ओर से यात्रियों की सहायता के लिए ₹50,000 की आर्थिक मदद उपलब्ध कराई गई। आर्थिक सहायता मिलने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली और अब अपने घरों की ओर रवाना हो रहे हैं।यात्रियों ने वीडियो के माध्यम से अपनी परेशानी साझा करते हुए बताया कि यात्रा के दौरान उन्हें आर्थिक एवं अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों के अनुसार, दिलीप गुप्ता ने उनकी मदद करने का आश्वासन दिया था, लेकिन बाद में कथित रूप से मदद के वादे से मुकर गए और मोबाइल फोन भी बंद कर लिया। इसके बाद यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।ऐसे मुश्किल समय में यात्रियों की परेशानी की जानकारी मिलने पर महेश पटेल एवं विधायक सेना महेश पटेल की ओर से तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। सहायता मिलने के बाद यात्रियों ने दोनों का आभार व्यक्त किया और बताया कि इस सहयोग से उन्हें अपने घर वापस लौटने में काफी मदद मिली है।महेश पटेल ने कहा कि अलीराजपुर जिले के जो भी नागरिक किसी परेशानी में हैं, उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उत्तराखंड में फंसे यात्रियों को आगे भी किसी प्रकार की आवश्यकता होती है तो उनकी हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि यात्रियों के अलीराजपुर पहुंचने पर उनका स्वागत भी किया जाएगा और उनकी कुशलक्षेम जानी जाएगी।उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता होने के नाते संकट की घड़ी में लोगों के साथ खड़ा होना हमारी जिम्मेदारी है। मुश्किल समय में जरूरतमंदों की मदद करना ही सच्ची जनसेवा है।यात्रियों के घर वापसी की खबर से उनके परिजनों में भी राहत का माहौल है। आर्थिक सहायता मिलने और घर लौटने की व्यवस्था होने पर यात्रियों एवं उनके परिजनों ने सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

अनुभव और संस्कारों से ही समाज को मिलती है सही दिशा : ताप्ती सेवा समिति

Next

3 साल बाद दुर्लभ संयोगः पितृ तर्पण के साथ मिलेगी शनि पीड़ा से मुक्ति

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER