ओझरा के युवा नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाने के लिए पावागढ़ ज्योंत लेने गए

। रिपोर्टर नवीन रायली ओझरा ग्राम में नवरात्रि पर्व हमेशा की तरह इस बार भी धूमधाम से मनाया जाएगा इस उत्साह के पर्व को और अधिक धूमधाम से मनाने के लिए ओझरा के युवाओं का एक दल ओझरा से पावागढ़ के लिए रवाना हुआ जो पावागढ़ पहुंचकर माता जी ज्योत लेकर वहां से पैदल पैदल निकालकर 10 तारीख की रात को कसरावद पहुंचेगा कसरावद मंडी में रात्रि विश्राम करने के बाद ज्योत को लेकर गांव में पहुंचेगा जहां पर मूर्ति स्थापना के बाद 9 दिन तक माता की ज्योत को जलाकर रखा जाएगा एवं पूजा अर्चना की जाएगी वहीं महिलाएं एवं बालिकाएं गरबो के माध्यम से माता जी की आराधना करेगी गांव के सामाजिक कार्यकर्ता लवकुश यादव ने गांव के सभी नागरिकों से नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाने की अपील की है