Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Raysen

कलेक्टर ने कक्षा में पहुंचकर विद्यार्थियों से पूछे पढ़ाई के सवाल, फिर बच्चों के साथ बैठकर किया मध्यान्ह भोजनउदयपुरा के सांदीपनि विद्यालय का निरीक्षण कर कलेक्टर ने जाना शिक्षा का स्तर, एसपी ने न्यूटन के गति के नियमों को दैनिक जीवन के उदाहरणों से समझाया

By Mohan Sharma
October 4, 2026 2 Min Read
0

नरेन्द्र राय रायसेन। मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत शनिवार को कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा उदयपुरा के शासकीय सांदीपनि विद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने सिर्फ कक्षाओं और व्यवस्थाओं का निरीक्षण ही नहीं किया, बल्कि विद्यार्थियों के बीच बैठकर उनकी पढ़ाई, दिनचर्या और भविष्य के सपनों को भी जाना। कक्षा 11वीं विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों से संवाद के दौरान कलेक्टर ने पूछा कि वे रोज कितने घंटे पढ़ाई करते हैं, टीवी कितना देखते हैं और खेलकूद के लिए कितना समय निकालते हैं। निरीक्षण के बाद कलेक्टर और एसपी आशुतोष गुप्ता ने अधिकारियों के साथ विद्यार्थियों के बीच बैठकर मध्यान्ह भोजन भी किया।कलेक्टर विश्वकर्मा ने विद्यालय में कक्षावार विद्यार्थियों की संख्या, शिक्षकों की नियमित उपस्थिति, शैक्षणिक प्रगति और पिछले वर्ष के परीक्षा परिणाम की जानकारी प्राचार्य और शिक्षकों से ली। उन्होंने कक्षाओं में पहुंचकर विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया और अध्यापन की स्थिति को समझा। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों से पढ़ाई की गुणवत्ता और विद्यार्थियों के शैक्षणिक प्रदर्शन के संबंध में भी चर्चा की।जिला पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता ने भी विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने भौतिक विज्ञान के न्यूटन के गति के नियमों को दैनिक जीवन में होने वाली घटनाओं के उदाहरण देकर समझाया।

ताकि विद्यार्थी किताबी ज्ञान को व्यावहारिक जीवन से जोड़ सकें। अधिकारियों के इस संवाद से विद्यार्थियों को विषयों को समझने के साथ अपनी जिज्ञासाएं साझा करने का अवसर मिला।बच्चों के साथ जमीन पर बैठकर किया भोजनविद्यालय निरीक्षण और संवाद के बाद कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा, एसपी आशुतोष गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों ने विद्यार्थियों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन किया। अधिकारियों को अपने बीच बैठकर भोजन करते देख विद्यार्थी भी उत्साहित नजर आए। इस दौरान अधिकारियों ने विद्यार्थियों से बातचीत कर विद्यालय के माहौल और सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर का यह निरीक्षण शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने पर केंद्रित रहा।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

सांसद बंटी विवेक साहू ने सेन समाज की समस्या का किया त्वरित निराकरणछिंदवाड़ा। जुन्नारदेव सेन समाज का प्रतिनिधिमंडल सांसद बंटी विवेक साहू से मिलने के लिए सांसद कार्यालय पहुंचा

Next

मिट्टी के ऐरावत पर विराजमान मां महालक्ष्मी की सुहागिनों ने की पूजा: सोलह श्रृंगार कर महिलाओ की सुख-समृद्धि और वैभव की कामना

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER