उमरेठ में खेतों से मोटर पंप की लीड, बैटरी चोरीपांच किसानों को हुआ

नुकसानपरासिया। उमरेठ थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत राखी ढाना में चोरी की वारदात से किसान परेशान है। खेत से मोटर की लीड और ट्रेक्टर की बैटरी चोर ले गए। किसानों ने शुक्रवार को डेढ बजे बताया कि पांच किसानों को नुकसान हुआ है।पांच किसानों के खेत और बोर की मोटर की लीड चोर काट कर ले गऐ । किसान विजय पिता बलदेव पवार, विजय पिता मोतीराव पवार, प्रकाश पिता मेघराज सोनी उमरेठ, राहुल पिता शिवलाल पवार, गोलू पिता गोपाल चौरसिया के खेत के बोर से लीड चोरी गई। वही बवलू पवार के घर के सामने खड़े ट्रेक्टर 475 महेंद्रा वाहन से बैटरी चुराई गई। खेतों में चोरी से किसानों का काम रुक जाता है। फसलों को नुकसान से बचाने के लिए उन्हें फिर से लीट लेना होता है। इससे किसानों पर बोझ पडता है। इस तरह की चोरियों की वारदातों पर अंकुश लगाने की मांग किसानों ने की है।