Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Chhindvada

सांसद बंटी विवेक साहू ने थामी झाड़ू और सड़कों की सफाई करने के लिए निकले राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा, सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत स्वच्छता एवं सेवा के कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद

By Mohan Sharma
October 2, 2026 3 Min Read
0

सांसद बंटी विवेक साहू ने थामी झाड़ू और सड़कों की सफाई करने के लिए निकले राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर स्वच्छता ही सेवा, सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत स्वच्छता एवं सेवा के कार्यक्रम में शामिल हुए सांसद सांसद ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अर्पित किए श्रद्धा सुमनसांसद ने उत्कृष्ट स्वच्छता कर्मियों का किया सम्मान और स्वच्छता की शपथ भी दिलाई छिंदवाड़ा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा मेरा योगदान अभियान के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर छिंदवाड़ा शहर में स्वच्छता एवं सेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय पर जिला प्रशासन एवं नगर निगम छिंदवाड़ा के संयुक्त तत्वावधान में मुख्य स्वच्छता कार्यक्रम छिंदवाड़ा सांसद बंटी विवेक साहू के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम का शुभारम्भ छिंदवाड़ा शहर के जिला अस्पताल के गेट नंबर-1 अनगढ़ हनुमान मंदिर के पास से किया गया। जहां से हाथों में झाड़ू थामे सांसद बंटी विवेक साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव, महापौर विक्रम अहके, भाजपा जिला महामंत्री विजय पांडे, धर्मेंद्र मिगलानी, सभी पार्षदगणों, अन्य जनप्रतिनिधियों ने अपने हाथों में स्वच्छता कर्मियों की झाड़ू लेकर मुख्य सड़क की सफाई की। स्वच्छता एवं सेवा कार्य के दौरान सांसद बंटी विवेक साहू ने फव्वारा चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। जिसके बाद सांसद बंटी विवेक साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव सहित सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने शासकीय एमएलबी स्कूल परिसर के सामने स्थित पार्क में पहुंचकर पौधारोपण किया।सांसद ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्वच्छता कर्मियों को किया सम्मानितकार्यक्रम का समापन मेजर अमित ठेंगे चौक पर हुआ, जहां संस्कृति विभाग भोपाल से आए दल द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त परिसर का संदेश दिया गया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए सेवा कार्यों की जानकारी दी। इसके बाद सांसद बंटी विवेक साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले उत्कृष्ट स्वच्छताकर्मियों का सम्मान किया। सम्मानित किए गए स्वच्छताकर्मियों में वार्ड क्रमांक 15 से श्री शुभम, भोला डागोर, वार्ड क्रमांक 36 से हेमंत मेहरोलिया, वार्ड क्रमांक 39 से संजय, शंकर चुनवाने, वार्ड क्रमांक 06 से श्री जयकुमार पारोचे, वार्ड क्रमांक 06 से श्री सुन्दर/गुलाब, वार्ड क्रमांक 47 से सुन्नी, किशोर, वार्ड क्रमांक 46 से श्री विवेक, राजू झांझोट, वार्ड क्रमांक 28 से श्री जित्तू कहार और वार्ड क्रमांक 33 से श्री अनिल पुआरिया को उत्कृष्ट स्वच्छता कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सांसद श्री साहू ने कहा कि हमारे स्वच्छताकर्मी ठंड, गर्मी, बरसात हर मौसम में पूरे समर्पण भाव से बिना किसी व्यवधान के अपना कार्य करते हैं और हमारे शहर को स्वच्छ बनाते हैं।सभी ने ली स्वच्छता की शपथकार्यक्रम के अंत में सांसद बंटी विवेक साहू ने उपस्थित जनसमुदाय को स्वच्छता एवं प्लास्टिक मुक्त परिसर के लिए शपथ दिलाई।

इस दौरान सेवा संकल्प अभियान के प्रभारी अभिलाष गोहर, सभापति राहुल उइके, प्रमोद शर्मा, मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर, वरिष्ठ नेता जगेन्द्र अल्डक, स्वच्छता दूत और एनएसएस के युवा भी उपस्थित थे। मंच संचालन सहायक यंत्री विवेक चौहान ने किया और आभार प्रदर्शन सिटी मैनेजर एनयूएलएम उमेश पयासी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में यह रहे उपस्थितकार्यक्रम के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता जगेन्द्र अल्डक, पंकज पाटनी, मयुर पटेल, जितेन्द्र मालवी, मनीष गुप्ता, कुणाल पाल, कलेक्टर हरेंद्र नारायन, पुलिस अधीक्षक अजय पांडे, सीईओ जिला पंचायत अग्रिम कुमार, डिप्टी कलेक्टर राहुल पटेल, नगर निगम आयुक्त सीपी राय, सहायक आयुक्त सुश्री मीना कोरी सहित नगर निगम और विभिन्न विभागों के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, जिला प्रशासन, नगर निगम और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ जन अभियान परिषद, विभिन्न सामाजिक संगठन, शुभम शिक्षा समिति, मॉडल फ्यूचर संस्था सहित गणमान्य नागरिकों और युवाओं ने सहभागिता की।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

पाच ज़रूरतमंदों महिलाओं को रोजगार हेतु शैली कीर ने धर्मपत्नी हरप्रीत कीर के जन्मदिन पर सिलाई मशीन भेंट की

Next

उमरेठ में खेतों से मोटर पंप की लीड, बैटरी चोरीपांच किसानों को हुआ

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER