हमारे बुजुर्ग हमारी अमूल्य धरोहर : बंटी विवेक साहू

छिंदवाड़ा।* अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सांसद बंटी विवेक साहू वृद्धाश्रम, सांसद कार्यालय और श्री झूलेलाल मंदिर मोहननगर पहुँचे और पूज्य वृद्धजनों को शाल पहनाकर सम्मानित किया एवं आशीर्वाद प्राप्त किया। सांसद ने वृद्धजनों से आत्मीय संवाद कर उनका हालचाल जाना और उनकी समस्याएं सुनकर निराकरण के निर्देश दिए। सांसद ने सेवा संकल्प अभियान के तहत वृद्धाश्रम परिसर में साफ सफाई की और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ स्वच्छता अभियान चलाया और स्वच्छ सुंदर एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संकल्प दिलाया। वृद्धजनों को अपने हाथों से स्वल्पाहार वितरण भी किया। इस अवसर पर सांसद ने कहा कि हमारे बुजुर्ग हमारी अमूल्य धरोहर हैं उनका सम्मान और सेवा हमारा सामाजिक दायित्व है। बुजुर्ग हमारे संस्कार अनुभव और जीवन मूल्यों की धरोहर हैं। श्री झूलेलाल मंदिर मोहननगर में आयोजित सम्मान समारोह में सांसद ने वृद्धजनों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और मंदिर में माथा टेककर जिलेवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की। उन्होंने इस आयोजन के लिए एस बी एल कलेक्टिव फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर नवीन बारस्कर अलकेश लांबा संतोष पटेल दिनेशकांत मालवीय राजू नरोटे शैलेन्द्र पटेल चंदू जैन रिजवान कुरेशी माया बंदेवार बिट्टू मंडराह रवि मालवी शशांक सिंह चंदेल दीपक राज जैन डॉ मीरा पराडकर डॉ महेश बंदेवार विवेक चौहान प्रीतम सिंह चौरिया डॉ सेवंती पटेल सहित फाउंडेशन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में वृद्धजन उपस्थित थे।