Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

शाहपुर नगर के सफाई मित्रों का सन्मान कर किया स्वास्थ्य परीक्षण

By Mohan Sharma
October 1, 2026 2 Min Read
0

रमाकांत मोरे बुरहानपुर जिले के शाहपुर नगर में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 : शाहपुर में सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर, अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र तिवारी बोले – सफाई मित्र ही हमारे शाहपुर नगर की असली पहचान है । स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत नगर परिषद शाहपुर द्वारा 30 सितंबर 2026 को शहर के शासकीय चिकित्सालय में सफाई मित्र सुरक्षा एवं सम्मान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। शिविर में नगर के उन सफाई मित्रों का सम्मान किया गया जो दिन-रात मेहनत कर शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाते हैं।कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री वीरेंद्र तिवारी जी,नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती साधना वीरेंद्र तिवारी,उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्रीमती रजनी गोपाल चौधरी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री दिलीप चौहान सहित शासकीय चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्सक एवं नगर परिषद के पार्षदगण उपस्थित रहे । इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि वीरेंद्र तिवारी जी ने कहा कि सफाई मित्र हमारे शहर की रीढ़ हैं। स्वच्छता ही सेवा केवल नारा नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी है। हमारे सफाई मित्र सुबह 5 बजे से पहले उठकर शहर की हर गलियों, हर वार्डों और शासकीय अस्पताल परिसर तक एवं नगर के रोड को झाड़ु लगाकर साफ करते हैं, तब जाकर शाहपुर नगर स्वच्छ दिखता है। इसलिए उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है। नगर परिषद हमेशा उनके स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान के लिए खड़ी रहेगी। आज का स्वास्थ्य शिविर इसी कड़ी का एक छोटा सा प्रयास है।मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री दिलीप चौहान जी ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सफाई मित्रों के लिए सुरक्षा किट, स्वास्थ्य जांच और बीमा जैसी योजनाएं लगातार चलाई जा रही हैं। इसी क्रम में आज का शिविर लगाया गया।शिविर में शासकीय चिकित्सालय की टीम द्वारा सफाई मित्रों का संपूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें बी.पी. की जांच, शुगर की जांच, आंखों की जांच, एक्स-रे जांच एवं सामान्य शारीरिक जांच की गई। जांच के बाद मौके पर ही निःशुल्क दवा वितरण भी किया गया । इसमें सभी सफाई मित्रों को सम्मान पत्र, सुरक्षा सामग्री और मिष्ठान वितरित किया गया। नगर परिषद ने बताया सभी वार्डों में स्वच्छता गतिविधियां अभियान के अंतर्गत जारी रहेंगी।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

ग्राम भगवानिया धूलकोट में इंटीग्रेटेड स्वास्थ्य शिविर हुआ

Next

सांसद बंटी विवेक साहू ने सेवानिवृत्त सैनिक कृष्णा पहाड़े का किया सम्मानछिन्दवाड़ा। पाटाढाना वार्ड नंबर 38 निवासी सेवानिवृत्त सैनिक कृष्णा पहाड़े के छिन्दवाड़ा आगमन पर सांसद बंटी विवेक साहू ने सम्मान किया

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER