ग्राम भगवानिया धूलकोट में इंटीग्रेटेड स्वास्थ्य शिविर हुआ

रमाकांत मोरे * बुरहानपुर अरुणोदय सर्वेश्वरी लोक कल्याण समिती बुरहानपुर द्वारा शनिवार दिनांक 30 सितंबर को मध्य प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण भोपाल के सहयोग से और डॉक्टर राजेंद्र कुमार वर्मा मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी जिला बुरहानपुर के निर्देशनुसार , डाॅक्टर आशुतोष जोशी नोडल अधिकारी एड्स नियंत्रण बुरहानपुर, के मार्गदर्शन एवं के सहयोग से इंटीग्रेटेड स्वास्थ्य शिविर का आयोजन ग्राम भगवानिया धूलकोट में किया गया व सभी को टोल फ्री नंबर 1097 की भी जानकारी दी गई जिसमें कहा गया कि एचआईवी की निशुल्क जानकारी आप ले सकते हैं जिसमे 28 हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ इस में 28 एच आई व्ही वी/वीडीआर एल, हेपेटाइटिस बी , सी तथा 19 मरीजो का बी पी तथा 16 मरीजों की शुगर जांच की टेस्टी की गई आशा सुपरवाइजर भारती गंगाराड़े आशा कार्यकर्ता आशिता चौहान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता निशा परमार,अरुणोदय TI प्रोग्राम मैनेजर गौतम अटकडे,काउंसलर सुरेखा अहिरे,ORWs वंदना ठाकुर,राजेश तायडे उपस्थित थे ।