Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

कृषि विज्ञान केंद्र बुरहानपुर में 81 विद्यार्थियों ने किया शैक्षणिक भ्रमण

By Mohan Sharma
October 1, 2026 1 Min Read
0

रमाकांत मोरे वैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों को फसल, कीट-रोग प्रबंधन एवं कृषि तकनीकों की जानकारी दी। सांडस कला। कृषि विज्ञान केंद्र, सांडस कला में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, परेठा के 81 विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान केंद्र के वैज्ञानिकों ने विद्यार्थियों को कृषि की आधुनिक तकनीकों एवं कृषि विज्ञान केंद्र की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। केंद्र के वैज्ञानिक डॉक्टर संदीप कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को कृषि विज्ञान केंद्र की गतिविधियों एवं किसानों के हित में किए जा रहे कार्यों के बारे में अवगत कराया। वैज्ञानिक श्री भूपेंद्र सिंह ने विभिन्न फसलों एवं उनकी उन्नत उत्पादन तकनीकों की जानकारी दी।वैज्ञानिक श्री कार्तिकेय सिंह ने फसलों को कीट एवं रोगों से बचाने के उपाय बताए। वहीं वैज्ञानिक श्रीमती मोनिका जायसवाल ने कृषि से संबंधित नए उद्योग-धंधों एवं कृषि आधारित स्वरोजगार की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी। वैज्ञानिक श्रीमती मेघा विभुती ने विद्यार्थियों को आम में ग्राफ्टिंग तथा नींबू में गूटी बांधने की तकनीक समझाई। वैज्ञानिक श्री राहुल सातारकर ने प्रक्षेत्र पर स्थापित विभिन्न इकाइयों का भ्रमण कराया तथा उन्नत बीजों के संबंध में विद्यार्थियों को जानकारी दी।इस दौरान विद्यार्थियों ने कृषि की आधुनिक तकनीकों को नजदीक से समझा और वैज्ञानिकों से विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

विसर्जन नहीं, पुनः स्थापना की पहल! गुजराती गणेश मंडल ने पेश की पर्यावरण संरक्षण की मिसाल

Next

सीतापुर निमपडाव आंगनवाड़ी केंद्र में आंगन मिलन सेवा के अंतर्गत हुए विभिन्न कार्यक्रम

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER