Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Raysen

रायसेन में सड़क हादसे रोकने पर मंथन: कलेक्टर , एसपी की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, ब्लैक स्पॉट सुधारने के दिए सख्त आदेश,*एसपी बोले- अवैध पार्किंग और अतिक्रमण पर होगी कार्रवाई, बिना हेलमेट-सीट बेल्ट को लेकर स्कूल-कॉलेजों में चलेगा जागरूकता अभियान

By Mohan Sharma
October 1, 2026 2 Min Read
0

नरेन्द्र राय रायसेन।जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक मंगलवार को कलेक्टर विश्वकर्मा एसपी आशुतोष गुप्ता की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिले में सड़क हादसे रोकने, यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।इस महत्वपूर्ण बैठक में एसपी आशुतोष गुप्ता, डीएफओ प्रतिभा शुक्ला, एएसपी दीपक नायक, शहर यातायात प्रभारी लता मालवीय सहित पीडब्ल्यूडी, एनएच और ग्रामीण सड़क विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। यातायात प्रभारी ने पीपीटी के माध्यम से जिले के हादसों का डेटा और ब्लैक स्पॉट की जानकारी दी।कलेक्टर , एसपी ने दिए 4 बड़े निर्देश….1. ब्लैक स्पॉट पर फोकस:* जिन स्थानों की सड़कों पर बार-बार हादसे हो रहे हैं।वहां सभी विभाग संयुक्त निरीक्षण कर सुधार करें। सड़क संकेतक, स्पीड ब्रेकर, रिफ्लेक्टर और लाइट की व्यवस्था दुरुस्त की जाए।2. सड़कों की मरम्मत… पीडब्ल्यूडी और एनएच के अधिकारी नियमित रूप से सड़कों का निरीक्षण करें। क्षतिग्रस्त सड़कों की तत्काल मरम्मत कराई जाए।3. जागरूकता अभियान… बगैर हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, गति सीमा का पालन, मोबाइल पर बात करते हुए और नशे में वाहन न चलाने को लेकर लोगों को जागरूक किया जाए। स्कूल-कॉलेजों, बाजारों और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जाए।4. अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई…. सड़कों पर अवैध पार्किंग, अतिक्रमण और यातायात में बाधा डालने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए।एसपी श्री गुप्ता ने कहा कि यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, साथ ही जागरूकता भी जरूरी है।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

रायसेन में ‘मप्र-शासन’ का रौब: कार से उतरी महिला ने छात्रा को 5 सेकेंड में जड़े 5 थप्पड़, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात*,*मुखर्जी नगर गेट के पास स्कूटी के आगे कार लगाकर रोका, फिर की मारपीट; रोती हुई छात्रा पहुंची कोतवाली थाने, पुलिस बोली- कार नंबर से महिला की पहचान कर रहे हैं

Next

वार्ड 13 में आंगन मिलन कार्यक्रम, बच्चों व माताओं से हुआ आत्मीय संवाद

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER