रायसेन में ‘मप्र-शासन’ का रौब: कार से उतरी महिला ने छात्रा को 5 सेकेंड में जड़े 5 थप्पड़, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात*,*मुखर्जी नगर गेट के पास स्कूटी के आगे कार लगाकर रोका, फिर की मारपीट; रोती हुई छात्रा पहुंची कोतवाली थाने, पुलिस बोली- कार नंबर से महिला की पहचान कर रहे हैं

नरेन्द्र राय रायसेन।शहर सागर भोपाल स्टेट हाईवे स्थित मुखर्जी नगर गेट के पास बुधवार दोपहर एक छात्रा के साथ सरेआम मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि *मप्र-शासन लिखी कार* से उतरी एक महिला ने स्कूटी सवार छात्रा को रोककर 5 सेकेंड में 5 थप्पड़ जड़ दिए। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।जिसका वीडियो अब सामने आया है।*स्कूटी के आगे अचानक लगाई कार*….पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को बताया कि वह स्कूटी से घर जा रही थी। तभी पीछे से आ रही मप्र-शासन लिखी कार की महिला चालक ने ओवरटेक कर अचानक उसकी स्कूटी के सामने कार लगा दी। कार से एक महिला उतरी और छात्रा से बहस करने लगी। बात बढ़ी तो महिला ने छात्रा पर थप्पड़ों की बरसात कर दी।अचानक हुई मारपीट से छात्रा घबरा गई और बुरी तरह रोने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया।जिसके बाद आरोपी महिला धमकाते हुए कार में बैठकर निकल गई।रोती हुई थाने पहुंची छात्रा, पुलिस ने शुरू की जांचघटना के बाद पीड़ित छात्रा रोते हुए कोतवाली थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली थाना टीआई नरेंद्र गोयल ने बताया कि शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज और कार के नंबर के आधार पर महिला और कार की पहचान की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि मप्र-शासन लिखी कार किस विभाग से जुड़ी है।