जेल पठारी का निरीक्षण: प्रधान जिला न्यायाधीश ने बैरकों में जाकर बंदियों से की बातचीत, बोले- विधिक सहायता में लापरवाही बिल्कुल नहीं चलेगी,कलेक्टर-एसपी भी रहे मौजूद, भोजन, स्वास्थ्य और स्वच्छता की व्यवस्थाओं का लिया जायजा, समस्याओं के निराकरण के दिए निर्देश

नरेन्द्र रायजिला रायसेन।प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश मोहन प्रधान ने मंगलवार को जिला जेल पठारी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अजय कुमार यदु, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव हर्षिणी यादव और जिला विधिक सहायता अधिकारी बीएम सिंह भी मौजूद रहे।*बैरकों में जाकर लिया जायजा*निरीक्षण के दौरान अधिकारियों की टीम ने जिला जेल की विभिन्न बैरकों, रसोईघर, अस्पताल और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। टीम ने बंदियों की आवासीय व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सुविधाएं, स्वच्छता और पानी की उपलब्धता को बारीकी से परखा।प्रधान जिला न्यायाधीश ने खुद बंदियों से संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। बंदियों से पूछा कि उन्हें समय पर भोजन मिल रहा है या नहीं, बीमार होने पर इलाज मिलता है या नहीं।फ्री विधिक सहायता पर दिया जोरन्यायाधीश प्रधान ने जेल में बंदियों को मिल रही निःशुल्क विधिक सहायता और उनके कानूनी अधिकारों की जानकारी भी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी कैदी को विधिक सहायता में परेशानी नहीं आनी चाहिए। जरूरतमंद बंदियों को नियमानुसार तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जाए।जिला जेल प्रशासन द्वारा सुरक्षा, स्वच्छता और बंदियों के कल्याण के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर जेल अधीक्षक हरीश आर्य सहित अन्य जेल स्टाफ मौजूद रहा।