धुंधड़का आंगनबाड़ी केंद्र पर मनाया गया 9वां राष्ट्रीय पोषण माह संतुलित आहार, पर्याप्त प्रोटीन और स्वच्छता को लेकर दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

*धुंधड़का* माणक लाल प्रजापत जिला न्यूज ब्यूरो *धुंधड़का। धुंधड़का आंगनबाड़ी केंद्र पर 9वें राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत पोषण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बच्चों एवं महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य और पोषण को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने “संतुलित आहार + पर्याप्त प्रोटीन + स्वच्छता + नियमित वृद्धि निगरानी + सही देखभाल = स्वस्थ बच्चा और स्वस्थ परिवार”

का संदेश देते हुए बताया कि बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए पौष्टिक और संतुलित आहार बेहद आवश्यक है। साथ ही बच्चों की नियमित वृद्धि की निगरानी, स्वच्छता और सही देखभाल पर भी विशेष जोर दिया गया।कार्यक्रम में धुंधड़का गांव की पूर्व सरपंच अनीता कुंवर सिसोदिया, उप सरपंच प्रेम बाई सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को पोषण संबंधी जानकारी देते हुए बच्चों और महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भाग्यश्री बोराना, अनीता बामनिया, मीनाक्षी खारोल, विष्णु बोराना एवं कृष्ण शर्मा सहित आंगनबाड़ी सहायिका कला सरगरा एवं सीमा जैन मौजूद रहीं।कार्यक्रम के दौरान सभी ने पोषण को लेकर जागरूकता फैलाने और बच्चों को स्वस्थ एवं सुपोषित बनाने के लिए मिलकर प्रयास करने का संकल्प लिया।
