दुग्ध सहकारी संस्थाओं के सदस्यों का एक दिवासीय प्रशिक्षण

** शकील खान मनावर 9755 4987 52इंदौर दुग्ध सहकारी संघ इंदौर एवं जिला सहकारी संध धार के संयुक्त तत्वाधान में एनपीडीडी की योजना अंतर्गत दुग्ध सहकारी संस्थाओं के सदस्यों हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक *28 सितंबर 2026* को जिला धार जिले की मनावर तहसील के ग्राम सिंघाना मे आयोजित किया गया । मुख्य वक्ता के रूप में सहकारी प्रशिक्षण केंद्र इंदौर के पूर्व प्राचार्य श्री के , एल, राठौर एवं इंदौर दुग्ध सहकारी संघ के पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक श्री एन, के , पगारे रहेlकार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया तत्पश्चात जिला सहकारी संघ द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया lकार्यक्रम के मुख्य वक्ता सहकारी प्रशिक्षण केंद्र के पूर्व प्राचार्य श्री के , एल, राठौर द्वारा वर्तमान में वैश्विक स्तर पर दुग्ध सहकारी आंदोलन में हो रही दुग्ध क्रांति के विषय में बताते हुए कहां कि राष्ट्रीय स्तर पर दुग्ध सहकारी आंदोलन अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है इस व्यवसाय को और मजबूत किया जाए ,

सदस्यों को उनके अधिकार और कर्तव्य के साथ-साथ पशु किसान क्रेडिट कार्ड पर भी विस्तार से चर्चा की । इंदौर दुग्ध संघ के पूर्व क्षेत्रीय प्रबंधक श्री एन के पगारे ने स्वच्छ दूध उत्पादन के तरीके बताते हुए दुग्ध को स्वच्छ रखने मैं क्या-क्या सावधानी रखी जाना चाहिए ? पर जोर देते हुए बताया कि दुग्ध का उत्पादन किस प्रकार से बढ़ाया जाए एवं दुग्ध सहकारी संस्थाओं को ही दूग्ध क्यों दे, साथ ही शासन की आगामी वर्ष 2030 तक की कार्य योजना की जानकारी दी । कार्यक्रम का संचालन जिला सहकारी संघ के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शुभेन्द्र सिंह पवार ने किया । अंत में सदस्यों को बेग व दुग्ध सहकारिता संबंधी निर्देशिका का वितरण किया गया आभार प्रदर्शन जिला सहकारी संघ के श्री लक्ष्मी नारायण चावड़ा ने माना कार्यक्रम में मनावर, कुक्षी के प्रबंधक अनिल सिंह चौहान एवं पर्यवेक्षक जगदीश सुखलिया , सौरभ कुशवाहा एवं बबलू मुजाल्दा सहित दुग्ध सहकारी संस्थाओं के 50 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया ।