Skip to content
-
Subscribe to our newsletter & never miss our best posts. Subscribe Now!
SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

SJ News MP SJ News MP

आम जनता की खबर

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
  • https://www.facebook.com/
  • https://twitter.com/
  • https://t.me/
  • https://www.instagram.com/
  • https://youtube.com/
Burhanpur

अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा ने रोटी बैंक को अनाज दान किया

By Mohan Sharma
September 27, 2026 2 Min Read
0

रमाकांत मोरे बुरहानपुर अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा की बुरहानपुर शाखा के सदस्यों द्वारा पितृपक्ष के इस पावन पर्व पर निराश्रित गरीब बुजुर्गों के लिए सूखा अनाज एकत्रित कर रोटी बैंक निशुल्क भोजनालय के संचालक संजयसिंह शिन्दे जी को दिया गया। इस अवसर अंतर्राष्ट्रीय वीरांगना महासभा की संभाग वरिष्ठ उपाध्यक्ष सह जिलाध्यक्ष श्रीमती अंजलि विक्रमसिंह चौहान जी ने बताया की पितृ पक्ष मे अन्नदान का बहुत महत्त्व है पुराणों मे उल्लेख है की पितृ पक्ष के इस पंद्रह दिनों मे हमारे दिवंगत पूर्वज धरती पर विचरण करते है वे हमारे द्वारा श्राद्ध के दौरान बनाये भोजन को ग्रहण भी करते है इस दौरान यदि आप जरूरतमंद गरीबो को अन्नदान करते है तो आपके इस परमार्थिक पुण्य कर्म से आपके दिवंगत पूर्वज खुश होकर आपको आपके परिवार को सुखी संपन्न होने का आशीर्वाद प्रदान करते है. इसी आस्था और परंपरा को निरंतर बनाये रखने के उद्देश्य से अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा के बुरहानपुर जिले की महिला सदस्यों ने अनाज एकत्रित कर रोटी बैंक को दिया. इस अवसर पर निराश्रित बुजुर्गो को गरमा गरम भोजन के साथ मिस्ठान्न भी खिलाया गया ।रोटी बैंक निशुल्क भोजनालय के एकमेव संचालक संजयसिंह शिन्दे ने बताया की मानव सेवा ही माधव सेवा है और सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है.

आपके कुछ पल बुजुर्गो के साथ बिताने से उनके चहरे पर मुस्कान आ जाती है. किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना भी एक पुण्य कर्म ही है. श्रीमती अंजलि जी ने बताया की हमारे संगठन की सभी महिला सदस्यों ने अपने समय और सामर्थ्य से इन निराश्रित बुजुर्गो के जीवन मे अपनापन, सम्मान और खुशियों की एक किरण लाने का प्रयास सफल हुआ. सभी महिलाओ ने बुजुर्गो से बहुत सारी बाते की उनके हालचाल जाने उनके साथ समय बिताया. अन्तः मे रोटी बैंक निशुल्क भोजनालय के संचालक संजयसिंह शिन्दे ने अंजलि विक्रम सिंह चौहान, डॉक्टर स्मिता हजारी, मीना चौहान, प्रियंका दिक्षित, सुनीता सिकरवार, रागिनी बघेल, संगीता ठाकुर, सरोज ठाकुर ,आरती ठाकुर, रेखा बैस, दिनेश्वरी बैस, सुनंदा गौर, अंकिता बघेल, मीता हजारी और सभी अनाज दान दाताओ का आभार मानते हुए सबको धन्यवाद दिया ।

Author

Mohan Sharma

Follow Me
Other Articles
Previous

गृह-गृह गायत्री महायज्ञ: 2400 के लक्ष्य के विरुद्ध 3700 घरों में संपन्न हुआ शिक्षा बैठक संपन्न

Next

रविवार को भील सेना संगठन थांदला ब्लाक की कार्यकारिणी घोषित की गई

No Comment! Be the first one.

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Agar-Malava
  • Alirajpur
  • Ashoknagar
  • Badvani
  • Bhopal
  • Burhanpur
  • Chhatrpur
  • Chhindvada
  • Devas
  • Dhar
  • Guna
  • Gwaliyar
  • Indore
  • Jhabua
  • Khandva
  • Khargoun
  • Madhypradesh
  • Maihar
  • Mandsour
  • Nimach
  • Rajgadh
  • Ratlam
  • Raysen
  • Shivpuri
  • Ujjain
  • Umariya
  • Uncategorized

Footer Menu

  • Home
  • Contact Us
  • My account
  • Privacy Policy
  • Terms And Conditions
Copyright 2026 — SJ News MP. All rights reserved. SJ COMPUTER CENTER